गुण्डा एक्ट में जिलाबदर अभियुक्त हुआ गिरफ्तार
गुण्डा एक्ट में जिलाबदर अभियुक्त हुआ गिरफ्तार
- जिला बदर आदेश का उल्लंघन कर रहा था जनपद में निवास
संतकबीरनगर। थानाध्यक्ष बखिरा उमाशंकर त्रिपाठी के नेतृत्व में गठित टीम नें चेकिंग गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर जिलाबदर अभियुक्त पंचम निषाद पुत्र स्व0 मोती उर्फ मोतीलाल निवासी लेडुआ महुआ झुंगिया थाना बखिरा सोमवार को वहद ग्राम लेडुआ महुआ झुंगिया से जिलाबदर अवधि का उल्लंघन करते हुए गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया। उक्त गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 239/2026 धारा 10 उत्तर प्रदेश गुण्डा निवारण अधिनियम 1970 पंजीकृत किया। थानाध्यक्ष बखिरा उमाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि उक्त अभियुक्त को जिला प्रशासन द्वारा छः माह की अवधि के लिए से जिलाबदर का आदेश दिया गया था। अभियुक्त को इस आदेश का तामिला भी आदेशोपरान्त करवा दिया गया था, उसके उपरान्त भी अभियुक्त जनपद की सीमा में लुक छिप कर निवास कर रहा था। जिलाबदर आदेश के उल्लंघन में थाना बखिरा पुलिस नें उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय पेशकर जेल भेज दिया गया। इस दौरान थानाध्यक्ष बखिरा उमाशंकर त्रिपाठी, दीवान रमेश मिश्रा, सिपाही संजीव यादव, अनूप यादव, रि0का0 रूपान्जय सिंह मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

