गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान सांसद पप्पू निषाद के वाहन में तोड़फोड़, पुलिस ने लिया संज्ञान
सांसद नें सैकड़ो सपा कार्यकर्ताओ के साथ डीएम व एसपी को सौपा ज्ञापन
गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान सांसद पप्पू निषाद के वाहन में तोड़फोड़, पुलिस ने लिया संज्ञान
-सांसद नें सैकड़ो सपा कार्यकर्ताओ के साथ डीएम व एसपी को सौपा ज्ञापन
-डीएम ने कहा जॉच कर दोषी के खिलाफ होगी कार्यवाई
संतकबीरनगर। जिले के बखिरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान समाजवादी पार्टी के सांसद लक्ष्मीकांत निषाद उर्फ पप्पू निषाद के वाहन को भीड़ ने घेर लिया और कथित तौर पर पथराव करते हुए तोड़फोड़ की। घटना में वाहन का शीशा टूट गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सांसद को सुरक्षित बाहर निकाला और स्थिति को नियंत्रित किया। जानकारी के अनुसार, अमरडोभा चौराहे के पास गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान तेज आवाज में बज रहे डीजे को पुलिस द्वारा रोके जाने और वाहन को थाने ले जाने की कार्रवाई से कुछ लोग नाराज हो गए। इसके बाद लोगों ने सड़क पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
इसी दौरान वहां से सांसद पप्पू निषाद का वाहन गुजर रहा था, जिसे भीड़ ने घेर लिया। आरोप है कि इसी दौरान वाहन पर पथराव किया गया और एक शीशा टूट गया।घटना की सूचना मिलते ही एएसपी समेत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस बल की मदद से सांसद को वहां से सुरक्षित निकाला गया। इसके बाद क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया, ताकि स्थिति दोबारा न बिगड़े। पुलिस अधीक्षक संदीप मीना के अनुसार, वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने घटना में शामिल लोगों की पहचान शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है। घटना के बाद सांसद पप्पू निषाद अपने समर्थकों के साथ बखिरा थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
जिलाधिकारी आलोक कुमार नें सांसद को आश्वासन दिया है कि घटना की जॉच निष्पक्षता के साथ किया जायेगा इसमें जो भी दोषी पाया जायेगा उसके खिलाफ सख्त कार्यवाई की जायेगी। घटना को लेकर सांसद समर्थकों में आक्रोश देखा जा रहा है। जानकारी मिलने पर सपा नेता और कार्यकर्ता सांसद के आवास पहुंचे और घटना पर नाराजगी जताई। इसके बाद नेताओं ने एसपी कार्यालय पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी में सांसद की गाड़ी पर हमला होने को लेकर कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए। पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है। सांसद को ढाढस बढ़ाने वालो में प्रमुख रूप से मेंहदावल विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी जयराम पाण्डेय, सपा नेता फूलचन्द्र यादव, केडी यादव, समीउल्लाह खान, पूर्व जिलाध्यक्ष लोरिक यादव, खलीलाबाद विधान सभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी सुबोध चन्द्र यादव, सपा नेता राहुल यादव बादल, सोनू यादव, नित्यानंद यादव, श्यामजी विश्वकर्मा, सहित तमाम लोग शामिल है।
क्या बोले सांसद
संतकबीरनगर। सांसद ने आरोप लगाया कि भाजपा समर्थक उन्हें राजनीतिक रूप से स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं और उनकी जाति को लेकर उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है। सांसद के अनुसार, “छोटी जाति से होने के कारण लोग मेरे साथ पथराव और दुर्व्यवहार कर रहे हैं।” उन्होंने घटना की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बताया जा रहा है कि वाहन में तोड़फोड़ की घटना के बाद सांसद अपने समर्थकों के साथ थाने पहुंचे थे। समर्थकों ने भी घटना पर नाराजगी जताते हुए आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की मांग की।
सांसद पर कोई व्यक्तिगत हमला नही- एसपी
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना नें पत्रकारो से बातचीत के दौरान कहा कि गणेश प्रतिमा विसर्जन कुछ कारण वस ठप हो गया था। उसी दौरान सांसद लक्ष्मीकान्त पप्पू निषाद अपने वाहन से घर जा रहे थे इसी बीच सांसद की गाड़ी से किसी अन्य के गाड़ी में टच हो गया जिससे स्थानीय लोगो में आक्रोश बढ़ गया और किसी नें ईट पत्थर फेंक कर वाहन को क्षति ग्रस्त कर दिया। एसपी ने आगे बताया कि सांसद को मौके पर मौजूद लोगो नें सुरक्षित घर भेजा और किसी प्रकार का कोई हमला नही हुआ। उधर एसपी के बयान से खफा सांसद पप्पू निषाद ने कहा कि एसपी का बयान पूरी तरह से निराधार है। उन्होने कहा कि प्रशासन का रवैया ठीक नही है यदि हमलावारो के खिलाफ प्रशासन कड़ी कार्यवाई नही करता है तो मामले को आगे ले जाने का काम करूंगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

