खुशियां मातम में बदलीं, बहन के नहान समारोह में जा रहे युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

Jul 23, 2026 - 19:59
खुशियां मातम में बदलीं, बहन के नहान समारोह में जा रहे युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

खुशियां मातम में बदलीं, बहन के नहान समारोह में जा रहे युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत
-सामने से आई बाइक को बचाने के प्रयास में ट्रेलर से टकराई बाइक, चार भाइयों में सबसे छोटे थे मनीष यादव
संतकबीरनगर। बेलहर थाना क्षेत्र के झुड़ियां स्थित इंडियन पेट्रोल पंप के पास गुरुवार को हुए भीषण सड़क हादसे में 28 वर्षीय मनीष यादव की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और जिस घर में बहन के नवजात शिशु के नहान संस्कार की खुशियां मनाई जानी थीं, वहां मातम पसर गया। जानकारी के अनुसार, लोहरौली मिश्र निवासी मनीष यादव पुत्र स्वर्गीय झिनक यादव अपनी पल्सर बाइक से सांथा से नंदौर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान इंडियन पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही एक अपाचे बाइक को बचाने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर जा रहे ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मनीष ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही बेलहर थाना प्रभारी हरिकेश भारती पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। दुर्घटना के संबंध में पुलिस आवश्यक कानूनी कार्रवाई और जांच में जुटी है।

सूचना पर राजस्व विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। मनीष यादव चार भाइयों में सबसे छोटे थे। वह दिल्ली में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिवार में उनकी पत्नी रीता, एक पुत्र और एक पुत्री हैं। उनकी असामयिक मृत्यु से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दिन पहले मनीष की बहन के यहां पुत्री का जन्म हुआ था। गुरुवार को नवजात के नहान संस्कार का कार्यक्रम था, जिसकी तैयारियों में मनीष पूरे उत्साह से जुटे थे। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। हादसे के बाद खुशी का माहौल पलभर में मातम में बदल गया। मृत्यु की खबर सुनते ही बहन बदहवास हो गई। परिजनों के अनुसार, वह बार-बार यही कह रही थीं, अब माता-पिता का सहारा कौन बनेगा?ष् इस हृदयविदारक दृश्य को देखकर मौके पर मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। बेलहर थाना प्रभारी हरिकेश भारती ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा मामले की जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952