खिचड़ी सहभोज का हुआ आयोजन
खिचड़ी सहभोज का हुआ आयोजन
बेलहर/संतकबीरनगर। बेलहर क्षेत्र स्थित मठिया पार के प्राचीन बाबा चेतन दास मंदिर परिसर में बृहस्पतिवार को मकर संक्रांति के अवसर पर खिचड़ी सहभोज कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय श्रद्धालु और ग्रामीण शामिल हुए। कार्यक्रम का नेतृत्व समाजसेवी अमरेश कुमार चैधरी मण्डल अध्यक्ष बेलहर कला लाल बहादुर चैहान ने किया। श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना की और खिचड़ी प्रसाद ग्रहण किया। इस आयोजन का उद्देश्य आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश देना था। अमरेश कुमार चैधरी ने कहा कि मकर संक्रांति का पर्व त्याग, सेवा और एकता का प्रतीक है। उन्होंने जोर दिया कि ऐसे आयोजन समाज में सहयोग और सौहार्द की भावना को मजबूत करते हैं। उपस्थित साधू संतो और ब्राह्मणों को अंग वस्त्र दान दिया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोगों और ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता रही, जिससे यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर अमरेश कुमार चैधरी, लालबहादुर चैहान, राजू चैरसिया, जीवन चैधरी, हरिओम चैरसिया, वीरेंद्र चैरसिया, चंचल पांडेय, धनंजय निषाद, रामदौड़ चैरसिया, राम सुभग, गणेश विश्वकर्मा और मोनू विश्वकर्मा सहित कई लोग उपस्थित थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
