खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र में आयोजित दो दिवसीय विधायक खेल स्पर्धा-2025 का हुआ भव्य समापन
खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र में आयोजित दो दिवसीय विधायक खेल स्पर्धा-2025 का हुआ भव्य समापन
-वरिष्ठ भाजपा नेता उदय राज तिवारी ने विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र, मेडल व ट्रैकसूट प्रदान कर किया सम्मानित
संतकबीरनगर। विधानसभा क्षेत्र खलीलाबाद में आयोजित दो दिवसीय विधायक खेल स्पर्धा-2025 का मान्यवर कांशीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम, खलीलाबाद में समापन हुआ। आयोजित विधायक खेल स्पर्धा 2025 के दूसरे दिन एथलेटिक्स, कबड्डी, कुश्ती, वॉलीबॉल, फुटबॉल एवं बैडमिंटन की शेष प्रतियोगिताएं सफलतापूर्वक संपन्न कराई गईं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता उदय राज तिवारी द्वारा विभिन्न खेल विधाओं में विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण-पत्र, मेडल एवं ट्रैकसूट प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला युवा कल्याण अधिकारी राम प्रताप सिंह द्वारा मुख्य अतिथि को बुके एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उदय राज तिवारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि खलीलाबाद भूमि सदैव से प्रतिभा, संस्कार और संघर्ष की भूमि रही है। यहाँ के युवाओं में जो ऊर्जा, जोश और समर्पण है, वही हमारे क्षेत्र और प्रदेश का भविष्य तय करेगा। खेल न केवल स्वस्थ शरीर बल्कि मजबूत चरित्र का भी निर्माण करते हैं।
सरकार और प्रशासन का उद्देश्य है कि ग्रामीण एवं शहरी हर क्षेत्र के युवाओं को खेल का समान अवसर मिले। विधायक खेल स्पर्धा इसी सोच का परिणाम है, जिससे छुपी हुई प्रतिभाओं को मंच मिल सके और वे जिला, प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर खलीलाबाद का नाम रोशन करें। मुख्य अतिथि को दिए गए धन्यवाद ज्ञापन में जिला युवा कल्याण अधिकारी राम प्रताप सिंह ने बताया कि विधानसभा स्तर पर विजेता खिलाड़ी आगामी चरण में जनपद स्तर, जोन स्तर एवं राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करेंगे। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष सतविंदर पाल सिंह, कन्हैया वर्मा, मुरली जायसवाल, कमलेश जायसवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन आराधना द्विवेदी क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी, खलीलाबाद नें किया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में रितेश कुमार वर्मा क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी, बघौली, राघवेंद्र बहादुर पाल क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी, नाथनगर तथा मुकेश गुप्ता क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी, सेमरियावा का विशेष सहयोग रहा। प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका में रमेश प्रसाद, इंद्रमणि पटेल, राम शंकर चैधरी, संजय मौर्य, लाल बिहारी यादव, ओम नारायण शुक्ला, गणेश कुमार गुप्ता, प्रदीप कुमार चैरसिया, सुनील कुमार, शशिकांत त्रिपाठी, शैलेंद्र त्रिपाठी, संजय यादव सहित अन्य निर्णायक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था हेतु प्रांतीय रक्षक दल के जवान गोरख प्रसाद, प्रदीप यादव, रमाकांत यादव, भालचंद यादव, शिव शंकर तिवारी सहित अन्य जवान उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
