खलीलाबाद गोलीकाण्ड में पुलिस नें 24 घण्टे के अन्दर किया तीन को गिरफ्तार
खलीलाबाद गोलीकाण्ड में पुलिस नें 24 घण्टे के अन्दर किया तीन को गिरफ्तार
-अभियुक्तो की गिरफ्तारी के बाद पुलिस नें लिया राहत की सांस
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद पंकज कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में गठित टीम नें बीते 1 दिसम्बर 2025 को हत्या के प्रयास मे संलिप्त 3 अभियुक्तगण रणवीर सिंह उर्फ आलोक सिंह पुत्र झिनकू सिंह निवासी अनई थाना कोतवाली खलीलाबाद, अमन सिंह पुत्र अजय सिंह निवासी अनई थाना कोतवाली खलीलाबाद, विवेक कुमार शुक्ला उर्फ लल्ला शुक्ला पुत्र वीरेन्द्र शुक्ला निवासी परमेश्वरपुर थाना हरपुर बुदहट जनपद गोरखपुर हाल मुकाम निकट सेन्ट थामस स्कूल बरदहिया बाजार थाना कोतवाली खलीलाबाद को मोहम्मदपुर कठार तिराहा मगहर के पास से गिरफ्तार किया तथा अभियुक्तों के पास से एक अदद पिस्टल 32 बोर मय मैग्जीन, एक अदद जिन्दा कारतूस 32 बोर, एक अदद बुलेट मोटर साइकिल बरामद बरामद किया।
-अभियुक्तों के पास से एक अदद पिस्टल .32 बोर मय मैग्जीन, एक अदद जिन्दा कारतूस .32 बोर, एक अदद बुलेट मोटर साइकिल बरामद
मंगलवार को थाना कोतवाली खलीलाबाद पर वादी काशीनाथ त्रिपाठी पुत्र स्व० मोती त्रिपाठी निवासी रुदौली उर्फ मठिया थाना सहजनवा जनपद गोरखपुर नें तहरीर दिया कि मेरे पुत्र सन्तोष मणि त्रिपाठी उर्फ भोला घरेलू कामकाज के लिए मेंहदावल बाईपास पर गया था वही पर पहले से घात लगाकर आलोक सिंह पुत्र झिनकू सिंह निवासी निवासी अनई थाना कोतवाली खलीलाबाद उनका भतीजा अमन सिंह पुत्र अज्ञात निवासी अनई थाना कोतवाली खलीलाबाद व लल्ला शुक्ला पुत्र अज्ञात निवासी बरदहिया बाजार थाना कोतवाली खलीलाबाद, चन्दन सिंह पुत्र अज्ञात निवासी अततौरा थाना कोतवाली खलीलाबाद व कुछ अन्य अज्ञात इन सभी लोगो ने गम्भीर साजिश के तहत मेरे पुत्र को दौडाकर गोली मारे तथा मां बहन को गाली देते हुए मौके से भाग गये आलोक सिंह उर्फ छोटे ने लल्ला शुक्ला को उत्तेजित करते हुए कहा कि आज मौका मिला है भोले को जान से मार दो।
पीड़ित के प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 1120/2025 धारा 109(1),351(3),352,61(2) बीएनएस पंजीकृत किया। अभियुक्तों के पास से अवैध पिस्टल मय मैग्जीन, जिन्दा कारतूस व बुलेट मोटर साइकिल बरामद होने के आधार पर धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, धारा 207 एमवी एक्ट, धारा 191(2),191(3),190,3(5) बीएनएस की बढोत्तरी की गई है।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद पंकज कुमार पाण्डेय, वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार यादव, उपनिरीक्षक अनिल कुमार यादव, इल्ताफ खान, दीवान देवेन्द्र यादव, सिपाही धर्मेन्द्र कुमार यादव, पंकज कुमार विश्वकर्मा, रंजन कुमार, सुनील पाल, प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह, दीवान अनूप कुमार राय, विवेक कुमार राय, सिपाही सर्वेश कुमार मिश्रा, दीपक सिंह, वीर बहादुर यादव, शुभम कुमार, विवेक मिश्रा एस0ओ0जी0/स्वाट टीम मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
