खनन माफियाओं पर एसडीएम की बड़ी कार्रवाई तीन ट्रैक्टर ट्राली सीज
खनन माफियाओं पर एसडीएम की बड़ी कार्रवाई तीन ट्रैक्टर ट्राली सीज
-छापे के दौरान तटस्थ रही महुली पुलिस
नाथनगर/संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र के मड़हाराजा में अवैध मिट्टी खनन कर रहे खनन माफियाओं पर एसडीएम धनघटा के निर्देश पर तहसीलदार हरे राम यादव व पुलिस की संयुक्तटीम ने शनिवार को छापा मार कर तीन ट्रैक्टर ट्राली पर लदे अवैध मिट्टी को पकड़ लिया लेकिन मिट्टी खोद रहे जेसीबी चालक गाड़ी लेकर फरार होने में सफल रहा। नायब तहसीलदार के तहरीर पर महुली पुलिस ने तीनों ट्रैक्टर ट्राली को सीज कर दिया है। तहसील प्रशासन के इस कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है।
शनिवार को एसडीएम धनघटा को सूचना मिली कि मडहाराज के पास अवैध मिट्टी का खनन अवैध रूप से किया जा रहा है एसडीएम ने कड़ी कार्रवाई करते हुए नायब तहसीलदार हरे राम यादव और महुली पुलिस को सूचित कर छापा मारने का निर्देश दिया। पुलिस और राजस्व टीम मौके पर पहुंचकर तीन ट्रैक्टर ट्राली पर लदे मिट्टी को पड़कर थाने लाकर सीज कर दिया। इस दौरान मिट्टी खनन कर रहे जेसीबी चालक जेसीबी लेकर फरार हो गया।
उपजिलाधिकारी घनघटा डॉ सुनील कुमार ने बताया कि महुली पुलिस के सहयोग से ग्राम मड़हाराजा में दोपहर 2 बजे अवैध खनन में संलिप्त 3 अदद ट्रैक्टर मय ट्राली को अवैध मिट्टी खनन लदे परिवहन को पकड़ लिया गया और पुलिस के हवाले करते हुए उसे सीज कर दिया गया। एसडीएम की इस कार्रवाई से मिट्टी खनन माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
