कड़ी सुरक्षा के बीच यूपी बोर्ड द्वितीय पाली की परीक्षा शुरू
कड़ी सुरक्षा के बीच यूपी बोर्ड द्वितीय पाली की परीक्षा शुरू
बेलहर/संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं बृहस्पतिवार को द्वितीय पाली परीक्षा के बेलहर क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गईं। परीक्षा को सकुशल और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक इंतजाम किए गए हैं। बेलहर क्षेत्र श्री राम नारेश चैधरी कृषक विद्या मन्दिर इन्टर कालेज रमवापुर सरकारी,मोहन धनसीरा राजघाट द्वितीय पाली परीक्षार्थियों की प्रधानाचार्य एवं अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक की मौजूदगी में छात्र-छात्राओं का सघन तलाशी ली गई तथा एडमिट कार्ड की जांच के बाद ही परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश दिया गया। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा कराई जा रही है। केंद्र व्यवस्थापकों को शासन की गाइडलाइन का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है, जबकि उड़नदस्ते भी लगातार भ्रमण कर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। परीक्षा के पहले दिन छात्र-छात्राएं उत्साहित नजर आए। अभिभावक भी केंद्रों के बाहर अपने बच्चों के बेहतर प्रदर्शन की कामना करते दिखे। प्रशासन की सख्ती और व्यवस्था के बीच परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हो गई है। द्वितीय पाली की परीक्षा सकुशल संपन्न हुआ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
