कोतवाली पुलिस नें लापता आठ वर्षीय बालक को किया बरामद
कोतवाली पुलिस नें लापता आठ वर्षीय बालक को किया बरामद
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस की तत्परता से मदरसा जाने के दौरान लापता आठ वर्षीय बालक को सकुशल बरामद किया। समय करीब 8 बजे मोहम्मद आरिस पुत्र श्री नसरुद्दीन, निवासी शास्त्री नगर, गोला बाजार, थाना कोतवाली खलीलाबाद, उम्र करीब 8 वर्ष को उसके पिता नें मदरसा बंजरिया पश्चिम के गेट के पास छोड़कर घर चले गए थे। कुछ समय बाद जानकारी हुई कि बालक मदरसे में नहीं पहुंचा है और कहीं चला गया है। इस संबंध में बालक के पिता नसरुद्दीन नें अपनी पत्नी के साथ थाना कोतवाली खलीलाबाद पहुंचकर सूचना दिया। सूचना मिलते ही थाना पुलिस नें तत्काल कार्रवाई करते हुए बालक की तलाश शुरू कर दिया। आरक्षी जितेंद्र सोनी एवं आरक्षी जनार्दन प्रसाद, चीता मोबाइल गोला बाजार द्वारा त्वरित एवं सक्रियता से खोजबीन करते हुए मोहम्मद आरिस को गोला बाजार स्थित टावर के पास सकुशल घूमते हुए बरामद कर लिया। बालक को उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

