कोतवाली पुलिस खलीलाबाद ने गुमशुदा बालक को 12 घंटे के भीतर किया बरामद, परिजनों को सौंपा
कोतवाली पुलिस खलीलाबाद ने गुमशुदा बालक को 12 घंटे के भीतर किया बरामद, परिजनों को सौंपा
संतकबीरनगर। सीओ खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस नें कार्रवाई करते हुए गुमशुदा बालक को 12 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सुपुर्द किया। कोतवाली प्रभारी जय प्रकाश दूबे ने बताया कि थाना कोतवाली खलीलाबाद पर शैलेंद्र कुमार यादव पुत्र रामदुलारे निवासी हैडिल कॉलोनी, थाना कोतवाली खलीलाबाद, द्वारा सूचना दी गई कि उनका पुत्र रघुराज यादव उम्र लगभग 11 वर्ष बृहस्पतिवार को समय करीब 12 बजे घर से बिना बताए कहीं चला गया है। सूचना प्राप्त होते ही थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस नें तत्काल खोजबीन प्रारंभ किया। चौकी प्रभारी तितौवा हरिकेश बहादुर सिंह मय पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया तथा प्राप्त मोबाइल नम्बर की लोकेशन के आधार पर लगातार प्रयास किए गए।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम सूचनाकर्ता के साथ जनपद गोरखपुर के रामगढ़ताल क्षेत्र पहुंची, जहां से गुमशुदा बालक रघुराज यादव को घटना के लगभग 12 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। बरामदगी के उपरांत बालक को उसके पिता के सुपुर्द कर दिया। जांच के दौरान यह पाया गया कि उसके साथ किसी प्रकार की कोई अप्रिय अथवा आपराधिक घटना कारित नहीं हुई थी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

