कोतवाली खलीलाबाद पुलिस नें गुमशुदा दो बच्चों को खोजकर परिजनों को सौंपा
कोतवाली खलीलाबाद पुलिस नें गुमशुदा दो बच्चों को खोजकर परिजनों को सौंपा
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद प्रभारी जय प्रकाश दूबे ने कार्यवाही करते हुए गुमशुदा हुए 2 बच्चों को खोज कर उनके परिजनों को सौंप दिया। कोतवाल ने बताया कि पहली घटना पीड़िता द्वारा बीते 8 मार्च 2026 को नौशाद अली पुत्र अकबर हुसैन निवासी अंजान शहीद नगर पंचायत मगहर थाना कोतवाली खलीलाबाद नें सूचना दिया कि उनका पुत्र जिसाद अहमद उम्र करीब 4 वर्ष घर से बिना बताए कहीं चला गया है। कोतवाली प्रभारी जय प्रकाश दूबे नें इस सूचना पर तत्काल चौकी प्रभारी मगहर विनोद यादव घटना के अनावरण के लिए सौंप दिया। तत्काल मगहर चौकी प्रभारी नें बच्चे की तलाश में लग गये और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को देखा तथा बच्चे को रात्रि थाना क्षेत्र सहजनवा के ग्राम भरपही से बरामद किया। कस्बा मगहर के लोगो द्वारा कोतवाली प्रभारी तथा चौकी प्रभारी मगहर की भूरी भूरी प्रशंसा किया।
इस प्रकार दूसरी घटना बीते 7 मार्च को पीड़िता द्वारा अंजली पत्नी जयप्रकाश राय निवासी दसहरा (रसहरा) थाना कोतवाली खलीलाबाद हाल मुकाम गायत्री पुरम, गोरखल थाना कोतवाली खलीलाबाद नें सूचना दिया कि उनका लड़का पुष्कर उम्र करीब 12 वर्ष घर से बिना किसी को कुछ बताए कही चला गया है। कोतवाली खलीलाबाद नें अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी। गुमशुदा बालक को सोमवार को समय 9.00 बजे रेलवे स्टेशन खलीलाबाद से बरामद किया। गुमशुदा बच्चे को उसकी माता(वादिनी) को नियमानुसार सुपुर्द किया। पुलिस की तत्परता के कारण बच्चे की सकुशल बरामदगी की भूरी भूरी प्रशंसा शहर खलीलाबाद के लोगों द्वारा किया जा रहा है। बच्चे को बरामद करने में चौकी प्रभारी गौसपुर धर्मनाथ यादव, चौकी प्रभारी कलेक्ट्रेट अशोक कुमार दूबे, सिपाही आकाश यादव, धर्मेन्द्र यादव मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
