कोतवाली खलीलाबाद पुलिस नें आकेस्ट्रा डांसर सुमन मर्डर केस का किया खुलासा
कोतवाली खलीलाबाद पुलिस नें आकेस्ट्रा डांसर सुमन ब्लाइंड मर्डर केस का किया खुलासा
- कोतवाली प्रभारी तथा एसओजी टीम के प्रयास से 48 घण्टे में हुआ खुलासा
- कोतवाली प्रभारी तथा एसओजी टीम को मिला 25 हजार का ईनाम
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार के निकट पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस नें कार्यवाही करते हुए बीते 14 मार्च 2026 को हत्या की घटना में संलिप्त अभियुक्त बबलू चौहान पुत्र हरहंगी महतो निवासी बसौनापुर थाना गोपालपुर जनपद गोपालगंज बिहार राज्य को अजगइबा घाट के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस लाइन स्थित सभागार में प्रेस वार्ता के दौरान एसपी संदीप कुमार मीना ने बताया कि बीते 11 मार्च 2026 को थाना कोतवाली खलीलाबाद ग्राम सभा मोहद्दीनपुर के पास से बहने वाली नहर पर बने पुलिया के नीचे 1 अज्ञात युवती का शव व एक बैग मिला। पुलिस नें शव की पहचान कराने के लिए विभिन्न माध्यमों से प्रयास किए, जिसके उपरांत युवती की पहचान उसके परिजनों द्वारा की गई, जो जनपद बस्ती के निवासी है। परिजन नें शव की पहचान होने के बाद बीते 13 मार्च 2026 को थाना कोतवाली खलीलाबाद पर दिये गये प्रार्थना पत्र में यह उल्लेख किया गया कि मेरी पुत्री सुमन 2 वर्ष से बाहर रहकर आर्केस्ट्रा में नाचने व गाने का कार्य करती थी तथा कभी कभी घर पर आती-जाती थी।
होली के दिन मेरी पुत्री घर पर आयी थी तथा बताई कि कल मेरा सट्टा है मुझे खलीलाबाद जाना है, यह बताकर मेरी लड़की बैग लेकर घर से चली गई उसके बाद मेरा सम्पर्क नही हो पाया। खलीलाबाद मे अज्ञात शव मिलने की सूचना पर मै अपने पति के साथ खलीलाबाद आयी तथा शव की पहचान की जो मेरी पुत्री सुमन का ही है। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर मु0अ0सं0 159/2026 धारा 61(2),103(1),238 बीएनएस अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत किया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक नें घटना के शीघ्र अनावरण के लिए टीमों का गठन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। गिरफ्तार किये गये अभियुक्त से पूछताछ की गयी तो बताया कि सुमन मेरी प्रेमिका थी मै उससे लगभग 8 माह से प्यार करता था तथा उसी से शादी करना चाह रहा था उसके साथ बनकटिया के पास किराये पर कमरा लेकर हम दोनो रहते थे। सुमन अक्सर फोन पर बात करती रहती थी, काफी समझाया पर वह फोन पर बात करना नही बंन्द कर रही थी, जिस कारण से मैने सुमन की हत्या का प्लान बना लिया।
जब सुमन अपने घर से बीते 5 मार्च 2026 को मेरे कमरे पर आयी और हम दोनो अगले दिन बीते 6 मार्च 2026 को शाम के सहजनवा के पास तिलक के कार्यक्रम में डांस का प्रोग्राम कर पुनः बीते 7 मार्च 2026 को भोर में सहजनवा से बाइक पर बैठाकर बनकटिया वाले कमरे पर लेकर आ रहा था कि मोहद्दीनपुर नहर पुलिया के पास सुनसान देखकर उसका गला दबा दिया जब वह जमीन पर गिर गयी उसके बाद भी मै अपने पैर से पुनः उसका गला दबा दिया, जब मुझे पुरा विश्वास हो गया कि अब यह मर गयी है उसके बाद मैने उसके शव को नहर से नीचे करके पुलिया के अन्दर डाल दिया और उसके बैग जिसमे सिंगार का सामान रखा हुआ था कुछ दूर पर फेक दिया था।
प्रेस वार्ता के दौरान प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद जयप्रकाश दूबे, वरि0 उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार यादव, चौकी प्रभारी कलेक्ट्रेट अशोक कुमार दूबे, दीवान पप्पू सिंह, सिपाही संदीप यादव, भूपेन्द्र सिंह, एसओजी प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह, सिपाही अभिषेक कुमार सिंह, विवेक कुमार मिश्रा, विवेक कुमार राय, दीपक कुमार सिंह, सर्विलांस सेल सिपाही ज्ञानसिंह मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना नें गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमों को 25 हजार रु0 नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गयी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
