कार्यक्रम स्थल का कमिश्नर व डीआईजी ने किया निरीक्षक, दिए निर्देश
कार्यक्रम स्थल का कमिश्नर व डीआईजी ने किया निरीक्षक, दिए निर्देश
संतकबीरनगर। मण्डलायुक्त बस्ती अखिलेश सिंह, पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती संजीव त्यागी, जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना नें संयुक्तरुप से थाना धनघटा अन्तर्गत बैजूधाम में मुख्यमंत्री उ0प्र0 के आगमन के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। उन्होने निरीक्षण के दौरान असामजिक तत्वों द्वारा किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना के रोकथाम के लिए वर्दी एवं सादे वस्त्रों में पर्याप्त पुलिसबल की ड्यूटी लगाने के लिए निर्देश दिया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा प्रभारी निरीक्षक थाना धनघटा दिलीप सिंह सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

