कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव का मनाया गया केक काटकर जन्मदिन 

Jan 12, 2026 - 19:03
कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव का मनाया गया केक काटकर जन्मदिन 

कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव का मनाया गया केक काटकर जन्मदिन 


-मोदी सरकार मनरेगा को खत्म करने की रच रही साजिश- प्रवीण चन्द्र पाण्डेय


संतकबीरनगर। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के जन्म दिन के अवसर पर विश्वनाथपुर मंडल में मनरेगा बचाओ संग्राम जनजागरण अभियान जिला अध्यक्ष प्रवीण चंद पांडे जी के नेतृत्व में शुरू किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विश्व विजय सिंह भी मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने दलित बस्ती के लोगों साथ मिलकर केक काटा और मिठाइयां बांटी। इस अवसर जिला अध्यक्ष प्रवीण चंद पाण्डेय ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार मनरेगा को खत्म करने की साजिश रच रही है जिसे आम जनमानस को समझना होगा कांग्रेस इसकी लड़ाई आज प्रियंका गांधी के जन्म दिन पर शुरू किया है जो पूरे देश प्रदेश और जिलों के हर गांव तक पहुंचाया जाएगा और केंद्र सरकार को बिल वापस करने के लिए मजबूर किया जाएगा।

प्रदेश उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह ने कहा कि मनरेगा गांव के गरीब मजदूर का रोजी रोटी का साधन था मोदी सरकार इसे खत्म करके बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के संविधान को बदलना चाहती है जिसे कांग्रेस कभी नहीं होने देगी जिसकी लड़ाई आदरणीय राहुल गांधी जी के नेतृत्व में शुरू हो चुकी है जिसको अंजाम तक पहुंचाने का काम इस देश जनता करेगी क्योंकि की जनता मोदी सरकार के छल कपट और चोरी को समझ चुकी है कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नीलम चतुर्वेदी शांति देवी अजय सिंह चंद्रमणि त्रिपाठी हरि चैधरी सुग्रीव पासवान अरुण पांडेय मोइन अंसारी प्रदुम्न कुमार रमेश पांडेय हीरालाल रामाश्रय यादव अमरदेव पांडेय चंद्र प्रकाश पांडेय घोलर प्रसाद कोलाई प्रसाद मिलन नितिन पासवान रविन्द्र पांडेय हरिनाथ भाजूराम प्रमोद कुमार अरुण पांडेय राजधारी रामचंद्र बृजनाथ दुर्गेश पाठक बिट्टू सिंह  जमुना प्रसाद ब्रिखेस यादव गिरजेश मिश्रा सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952