एस पी संदीप कुमार मीना नें उपनिरीक्षक से इंस्पेक्टर बनाये जाने पर स्टार लगाकर दी बधाई
एस पी संदीप कुमार मीना नें उपनिरीक्षक से इंस्पेक्टर बनाये जाने पर स्टार लगाकर दी बधाई
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा उपनिरीक्षक पद से निरीक्षक पद पर पदोन्नति हुए थाना मेंहदावल पर नियुक्त हरिनारायन दीक्षित को स्टार लगाकर पदोन्नति की बधाई दी। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों द्वारा पदोन्नत हुए निरीक्षक के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह पदोन्नति उनके परिश्रम, कर्तव्यनिष्ठा एवं अनुशासन का परिणाम है। अपेक्षा की गई कि अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं जनसेवा की भावना के साथ करेंगे तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस दौरान क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्व दवन सिंह, पुलिस अधीक्षक पीआरओ दुर्गेश पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
