एसपी नें सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा , रात्रि ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों को किया चेक
एसपी नें सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
-रात्रि ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों को किया चेक
संतकबीरनगर। एसपी संदीप कुमार मीना नें जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था को बनाए रखने तथा अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण के लिए रात्रि में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान एसपी संदीप कुमार मीना नें जनपद के महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील स्थलों, बाजारों, चौराहों तथा अन्य प्रमुख स्थानों पर लगे पुलिस पिकेट एवं ड्यूटी पॉइंटों का निरीक्षण किया। रात्रि ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों की सतर्कता, ड्यूटी निर्वहन एवं संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग व्यवस्था का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी नें ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने, रात्रि गश्त को और अधिक प्रभावी बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा एवं विश्वास की भावना बनाए रखने हेतु निर्देशित किया। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों एवं गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने तथा किसी भी सूचना पर तत्काल प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनपद पुलिस नें आमजन की सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु लगातार प्रभावी पुलिसिंग एवं सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
