एसपी नें निर्माणाधीन बैरक व भवनो के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की समीक्षा कर दिया निर्देश
एसपी नें निर्माणाधीन बैरक व भवनो के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की समीक्षा कर दिया निर्देश
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना नें जिले के सभी थानाक्षेत्रो में निर्माणाधीन बैरक व भवन के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति की समीक्षा हेतु संबंधित निर्माण इकाई के संस्था प्रभारी, परियोजना प्रबन्धक एक्सियन कार्य करा रहे ठेकेदारों की पुलिस कार्यालय में गोष्ठी आयोजित किया।
कहाँ-कहाँ कितने प्रतिशत कार्य पूर्ण हुए है और निर्माण में प्रयुक्त सामग्री की मात्रा व गुणवत्ता मानक की जानकारी ली तथा उन्होने सभी निर्माण स्थलो का नक्शा और बुकलेट चेक किया।
उन्होने निर्माण कार्य समय से पूर्ण कराने तथा निर्माण सामग्री की गुणवत्ता मानक के अनुरुप रखने के लिए सम्बन्धित को निर्देशित किया। साथ ही जांचकर्ता अधिकारी को भवन निर्माण में पड़ने वाले निर्माण सामग्री निर्धारित मात्रा में प्रयुक्त कराने के लिये बताया व भवन निर्माण के निरीक्षण हेतु नामित अधिकारी को निरंतर निरीक्षण हेतु निर्देशित किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
