एसपी नें थानों के आरक्षियों की बीट बुक का किया निरीक्षण

Nov 28, 2025 - 16:57
एसपी नें थानों के आरक्षियों की बीट बुक का किया निरीक्षण

एसपी नें थानों के आरक्षियों की बीट बुक का किया निरीक्षण


-बीट बुक पेसी में महिला आरक्षियों ने एसपी के सवालों के दिए आत्मविश्वासपूर्ण जवाब जिससे प्रसन्न होकर महिला आरक्षियों को दिया नगद इनाम


संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा कार्यालय पुलिस अधीक्षक पर थाना महुली, धनघटा व धर्मसिंहवा के बीट व्यवस्था की समीक्षा की गई। इस दौरान उन्होंने बीट अधिकारियों की बीट बुक का अवलोकन किया तथा उसमें अंकित सूचनाओं, शिकायतों एवं निराकरण की स्थिति का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना महुली के बीट अधिकारी म0मु0आ0 पुष्पा यादव, म0आ0 रीमा गौंड, थाना धनघटा के बीट अधिकारी म0आ0 प्रिया तिवारी, म0आ0 दामिनी सिंह तथा थाना धर्मसिंहवा के बीट अधिकारी आ0 अश्वनी यादव, म0आ0 अनीता कुशवाहा की बीट बुक का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया व आदेशित किया गया कि बीट प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाया जाए। क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों, असामाजिक तत्वों, वांछित व वारंटी अभियुक्तों पर निरंतर निगरानी रखी जाए तथा जनता से सतत संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, साथ ही साथ बीट बुक में प्रत्येक सूचना का नियमित रूप से अद्यतन किया जाए और क्षेत्र में गश्त एवं चैकसी बढ़ाई जाए, ताकि कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे। किसी भी प्रकार की गैरजिम्मेदारी क्षम्य नहीं होगी। पुलिस अधीक्षक नें बीट बुक पेशी के दौरान पूछे गये प्रश्नों के आत्मविश्वास के साथ सही उत्तर देने के लिए सभी महिला बीट अधिकारियों को 500-500 रु0 के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952