एमबीबीएस छात्र की सड़क दुघर्टना में मौत, क्षेत्र में छाया मातम
एमबीबीएस छात्र की सड़क दुघर्टना में मौत, क्षेत्र में छाया मातम
-माता पिता का इकलौता बेटा था आकाश
सन्तकबीरनगर। जनपद के मेहदावल तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत धर्मसिहवा वार्ड नंबर 10 बरगदवा माफी निवासी एमबीबीएस छात्र आकाश पाण्डेय की सड़क दुघर्टना में मृत्यु से पूरे क्षेत्र में मातम छा गया है। हर किसी की आंखों में आसूं लिए भगवान को कोसता ही नजर आया भगवान आप को ऐसा नहीं करना चाहिए था। नगर पंचायत धर्मसिहवा वार्ड नंबर 10 बरगदवा माफी के देवेन्द्र नाथ पांडेय के इकलौते पुत्र थे आकाश पाण्डेय जो मेडिकल कॉलेज गोरखपुर से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे थे जो थर्ड ईयर के छात्र थे होली पर्व के दिन पर गोरखपुर शहर में ही अपने दोस्त के घर खाना खा कर वापस अपने हास्टल के लिए आ रहे थे की रास्ते में ही जैसे ही मोहद्दीपुर कौवाबाग ओवरब्रिज पर पहुंच की तेज रफ्तार से आ रही काली फार्च्यूनर गाड़ी ने सामने से आकाश की स्कूटी में जोरदार टकर मार दिया जिससे आकाश की शरीर हवा में उछल कर ओवरब्रिज के रेलिंग में फस गई किसी राहगीर द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दिया।
पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर आकाश को ओवरब्रिज की रेलिंग से निचे उतार कर जिला अस्पताल ले गई जहा डाक्टरों द्वारा आकाश को मृतक घोषित कर दिया। फार्च्यूनर गाड़ी सवार मौके से फरार हो गए घटना के प्रत्यक्षदर्शीयो के अनुसार फार्च्यूनर गाड़ी अपने विपरीत दिशा में काफी तेजी थी और भी दो तीन गाड़ियां इसकी चपेट में आकर प्रभावित हुए हैं और भी कुछ लोगों घायल है जिनका इलाज चल रहा है। पुलिस द्वारा घटना की जांच करते हुए फार्च्यूनर ड्राईवर गोल्डन साहनी नामक युवकों को हिरासत में लेकर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी से पूछताछ कर रही है।
मृतक एमबीबीएस के मौत पर विधायक ने जताया दुख
संतकबीरनगर। नगर पंचायत धर्मसिंहवा वार्ड नं0 10 वरगदवा माफी निवासी एमबीबीएस छात्र आकाश पाण्डेय की गोरखपुर में सड़क दुर्घटना के दौरान मौत होने की सूचना मिलते ही विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी नेें मेडिकल कालेज गोरखुपर पोस्टमार्टम हाऊस पहुंच कर परिजनो का संकट की घड़ी में ढाढस बढ़ाते हुए दुख जताया और कहा कि एमबीबीएस छात्र आकाश पाण्डेय का असमय चले जाना बेहद दुखद घटना है। श्री त्रिपाठी ने मृतक आकाश पाण्डेय की आत्मा की शांति के ईश्वर से प्रार्थना किया और परिजनों का ढाढस बढ़ाते हुए कहा कि हम सब मृतक आकाश पाण्डेय के परिवारजनों के साथ हमेशा खड़ा रहेंगे। विधायक ने कहा आकाश पाण्डेय की आसामाजिक की मौत क्षेत्र के लोग बेहद दुखी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
