एडीओ पंचायत ने दो गांव का किया औचक निरीक्षण, मिली कमियां
एडीओ पंचायत ने दो गांव का किया औचक निरीक्षण, मिली कमियां
-सफाई सम्बन्धित पर दिखें नाराज दिए अल्टीमेटम
बेलहर/संतकबीरनगर। ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरगदवा कला के राजस्व गांव गातूखोर का एडीओ पंचायत पंकज सिंह ने साफ सफाई को लेकर औचक निरीक्षण किए। निरीक्षण के दौरान गूनाखोर में सफाई कर्मचारी साफ सफाई करते हुए मिला लेकिन नलियों में गन्दगी का अंबार लगा देख काफी नाराज दिखे। सफाई कर्मचारी को सख्त निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि साफ सफाई को लेकर गांव में किसी भी प्रकार कि शिकायत नहीं मिलनी चाहिए नहीं तो सम्बन्धित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी वहीं ग्राम पंचायत मीरा पुर में औचक निरीक्षण किया गया जहां पर सफाई कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए रोड़ पर गन्दा पानी पसरा हुआ था जिसको देख एडीओ काफी नाराज दिखे। इस सम्बन्ध में एडीओ पंचायत से जानकारी ली गई तो उन्होंने कहा कि मीरा पुर सफाई कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए वहीं बरगदवा कला के राजस्व गांव गातूखोर में सफाई कर्मचारी उपस्थित मिले लेकिन गातूखोर में जांच के दौरान बहुत सी कमियां पाई गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
