एएसपी नें थाना महुली का किया अर्धवार्षिक निरीक्षण
एएसपी नें थाना महुली का किया अर्धवार्षिक निरीक्षण
संतकबीरनगर। अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह नें थाना महुली का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया, जिसमें सर्वप्रथम थाना स्थानीय पर सुसज्जित सलामी गार्द द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक को सलामी दी। थाना परिसर व कार्यालय निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ सफाई, पिंक बूथ, बैरक, थाना कार्यालय, मालखाना, शस्त्रागार, बंदी गृह, महिला हेल्प डेस्क, नवनिर्मित होमगार्ड कक्ष आदि को चेक करने के साथ-साथ कार्यालय में रखे विभिन्न महत्वपूर्ण अभिलेखों अपराध रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर, हत्या बलवा से सम्बन्धित रजिस्टर, बीट सूचना रजिस्टर आदि का बारीकी से निरीक्षण करते हुए इन्हें अद्यतन रखने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। शस्त्रागार में शस्त्रों को नियमित साफ-सफाई करने, निष्प्रोज्य दंगा नियंत्रण उपकरणों को बदलकर नए प्राप्त करने, लंबे समय से थाने में दाखिल अभियोगों से सम्बन्धित लावारिस एवं जब्त वाहनों का विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया। साथ ही महिला हेल्प डेस्क पर नियुक्त महिला पुलिस कर्मी को आने वाली महिला फरियादियों की समस्या को सहानुभूति पूर्वक सुनकर उनका तत्काल निस्तारण कराने के निर्देश दिए। उन्होने थानाक्षेत्र में कार्यरत ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक की व उनकी समस्याओं को सुनकर तत्काल निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया साथ ही उनकों ठण्ड से बचाव हेतु कम्बल वितरित किया। निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष महुली रजनीश राय सहित अन्य अधि0/कर्मचारीगण मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
