एएचटी पुलिस व सर्विलांस सेल नें लापता युवती को पंजाब से किया बरामद

सीओ खलीलाबाद प्रियम राज शेखर पाण्डेय के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में थाना एएचटी पुलिस नें

Sep 29, 2026 - 19:19
एएचटी पुलिस व सर्विलांस सेल नें लापता युवती को पंजाब से किया बरामद

एएचटी पुलिस व सर्विलांस सेल नें लापता युवती को पंजाब से किया बरामद
संतकबीरनगर। सीओ खलीलाबाद प्रियम राज शेखर पाण्डेय के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में थाना एएचटी पुलिस नें कार्यवाही करते हुए कोतवाली खलीलाबाद पर पंजीकृत मु0अ0सं0 383/2024, धारा 363, 366, 506 भादवि से संबंधित युवती को करीब 30 माह बाद जनपद होशियारपुर, पंजाब से सकुशल बरामद किया। थाना एएचटी पुलिस नें प्रकरण में युवती की तलाश एवं पहचान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे।

सर्विलांस सेल एवं अन्य तकनीकी माध्यमों की सहायता से युवती की पहचान एवं उसके संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त की। प्राप्त जानकारी के आधार पर थाना एएचटी पुलिस टीम नें बीते 29 सितम्बर 2026 को जनपद होशियारपुर, पंजाब पहुंचकर युवती को सकुशल बरामद किया। बरामद युवती को आवश्यक विधिक कार्यवाही हेतु न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए रवाना किया। पुलिस के अनुसार पीड़िता नें थाना कोतवाली खलीलाबाद पर अपनी नाबालिग पुत्री को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया था, जिसके आधार पर मु0अ0सं0 383/2024, धारा 363, 366, 506 भादवि पंजीकृत किया गया था।

प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए थाना एएचटी पुलिस नें युवती की तलाश हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे थे। सर्विलांस सेल एवं तकनीकी सहयोग के माध्यम से युवती के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होने पर पुलिस टीम द्वारा जनपद होशियारपुर, पंजाब पहुंचकर करीब 30 माह बाद युवती को सकुशल बरामद किया गया। बरामद करने वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक सहेन्द्र यादव, आरक्षी रौशन कुमार, आरक्षी अभिषेक सिंह, महिला आरक्षी अनुराधा भारती मौजूद रहे। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952