अधिशासी अधिकारी की पहल लाई रंग, नगर पंचायत मे जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र बनने का रास्ता साफ
नगरवासियों को बेहतर एवं समयबद्ध सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर पंचायत की प्राथमिकता- सीमा राय
अधिशासी अधिकारी की पहल लाई रंग, नगर पंचायत मे जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र बनने का रास्ता साफ
-नगर वासियो ने अधिशासी अधिकारी के प्रति जताया आभार
-नगरवासियों को बेहतर एवं समयबद्ध सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर पंचायत की प्राथमिकता- सीमा राय
मगहर/संतकबीरनगर। नगर पंचायत मगहर के अधिशासी अधिकारी सीमा राय की पहल अब रंग लाने लगी है। नगर पंचायत में जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र बनने की प्रक्रिया शुरू होने से नगरवासियों में खुशी का माहौल है। लंबे समय से जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए लोगों को हो रही परेशानी के बीच नगर पंचायत की इस पहल से आमजन को बड़ी राहत मिली है। नगर पंचायत कार्यालय में जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र बनने की सुविधा शुरू होने की जानकारी मिलते ही नगरवासियों ने प्रसन्नता जताई। लोगों का कहना है कि अब उन्हें जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा और स्थानीय स्तर पर ही आवश्यक दस्तावेज की सुविधा मिल सकेगी।
अधिशासी अधिकारी सीमा राय ने बताया कि नगरवासियों को बेहतर एवं समयबद्ध सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर पंचायत की प्राथमिकता है। इसी क्रम में जन्म प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया को शुरू कराया गया है। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को आवेदन प्रक्रिया में पारदर्शिता और समयबद्धता बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। नगरवासियों ने नगर पंचायत प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि जन्म प्रमाण पत्र की सुविधा शुरू होने से विशेष रूप से बच्चों और उनके अभिभावकों को काफी सहूलियत मिलेगी।
श्रीमती राय ने बताया कि एक सप्ताह के अन्दर लगभग 350 आवेदको का निस्तारण किया गया। इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि नुरूज्जमा अंसारी, सभासद अवधेश सिंह, मो0 अशरफ, सभासद अब्दुल कलाम, चन्द्रजीत यादव, सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
