नाबालिग को भगानें के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार, अपहृता बरामद
नाबालिग को भगानें के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार, अपहृता बरामद
संतकबीरनगर। मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अन्तर्गत महिलाओं पर अपराधों के रोकथाम हेतु सीओ मेंहदावल सर्वदवन सिंह के निकट पर्यवेक्षण में थाना मेहदावल पुलिस नें मु0अ0सं0 379/2026 धारा 137(2), 87 बीएनएस में वांछित अभियुक्त सचिन पुत्र विनोद निवासी गोनहा डीह थाना बाँसी जनपद सिद्धार्थनगर को सोनौरा मोड़ सिद्धार्थनगर के पास से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार पीड़िता नें बीते 10 अपै्रल 2026 को थाना मेहदावल पर पीड़िता की पुत्री को उपरोक्त अभियुक्त नें बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया था।
थाना मेहदावल पुलिस नें साक्ष्य संकलन के आधार पर बीते 29 सितम्बर 2026 को उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रामवशिष्ठ, सिपाही शुभम कुमार वर्मा मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
