उपमुख्यमंत्री से कृष्ण चंद्र यादव की आत्मीय मुलाकात, क्षेत्रीय समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्
उपमुख्यमंत्री से कृष्ण चंद्र यादव की आत्मीय मुलाकात, क्षेत्रीय समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री बृजेश पाठक व उप मुख्यमंत्री केशव मौर्या से वरिष्ठ भाजपा नेता,नाथनगर ब्लॉक के पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी तथा आरपी यादव ग्रुप ऑफ कॉलेज, महुली के प्रबंधक कृष्ण चंद्र यादव (के.सी. यादव) ने आत्मीय मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं एवं विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को उपमुख्यमंत्री के समक्ष विस्तार से रखा। मुलाकात के दौरान कृष्ण चंद्र यादव ने क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने, सड़क, शिक्षा, पेयजल, विद्युत व्यवस्था सहित अन्य जनहित के विषयों पर उपमुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन आवश्यक है, ताकि आम जनता को अधिक से अधिक लाभ मिल सके। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक व उप मुख्यमंत्री केशव मौर्या ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों के माध्यम से आवश्यक कार्रवाई कर समाधान कराने का आश्वासन दिया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर धनघटा विधायक गणेश चन्द्र चौहान भी उपस्थित रहे। उन्होंने भी क्षेत्र के विकास और जनकल्याण से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखते हुए कहा कि सरकार आमजन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए लगातार कार्य कर रही है। मुलाकात के बाद कृष्ण चंद्र यादव ने उपमुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है कि क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं का शीघ्र समाधान होगा और विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। इस अवसर पर पूर्व मण्डल अध्यक्ष नाथनगर रत्नेश कुमार मिश्र मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

