ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे पलटा, पांच घायल 

ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे पलटा, पांच घायल 

Feb 8, 2026 - 19:14
ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे पलटा, पांच घायल 

ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे पलटा, पांच घायल 
-महुली थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर के निकट हुई दुर्घटना
नाथनगर/संतकबीरनगर। महुली -नाथनगर मार्ग पर  मुकुंदपुर गांव के तिराहे के पास रविवार अपराह्न को एक ई-रिक्शा अचानक अनियंत्रित हो गया। सड़क नीचे पहुंचकर पलट गया। चालक समेत पांच सवारी नीचे रिक्शा के फंस गई। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। किसी तरह यात्रियों को ई-रिक्शा से बाहर खींचकर निकाला। उपचार के लिए सीएससी नाथनगर पहुंचवाया। जहां पर उपचार चल रहा है। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम रईमा निवासी राम नारायण प्रति दिन की तरह रविवार को महुली चैराहे पर ई-रिक्शा लेकर पहुंचा। रिक्शा पर सवारी बैठाकर उन्हें नाथनगर छोड़ने जा रहा था। जैसे ही मुकुंदपुर गांव के तिराहे के निकट पहुंचा। टैम्पो अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे जाकर पलट गया। सवार  बस्ती जिले के तेनुआ गांव  निवासी 38 वर्षीय झिनका देवी, देईसाड़ गांव की केतकी देई, चालक रामनारायण सहित अन्य सवारी दबकर घायल हो गए। चीख पीकर सुनकर राहगीर बचाव में जुट गई। आनन फानन में उपचार के लिए सीएचसी नाथनगर ले जाया गया। चिकित्सको के अनुसार हालत ठीक है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952