आस्था यादव ने बीएससी में सर्वाेच्च अंक प्राप्त कर बढ़ाया संतकबीरनगर जिले का मान
आस्था यादव ने बीएससी में सर्वाेच्च अंक प्राप्त कर बढ़ाया संतकबीरनगर जिले का मान
लगन, मेहनत और मजबूत इरादे एक साथ हों तो कामयाबी खुद-ब-खुद कदम चूमती है। इसी का जीता-जागता उदाहरण पेश किया है आस्था यादव ने। विकास खण्ड सेमरियावा के श्री मुनई यादव सोमना देवी महाविद्यालय हुजुरा सुहावा की बीएससी छात्रा आस्था यादव पुत्री अमरजीत यादव ने सर्वाेच्च अंक 2100/2600 प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धि के लिए उन्हें 29 जून को महामहिम राज्यपाल महोदया के दस्त-ए-मुबारक से सम्मानित किया जाएगा। आस्था यादव ने बातचीत में कहा कि यह सम्मान उनके लिए किसी बड़े सपने के पूरे होने जैसा है। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और शुभचिंतकों को देते हुए कहा कि उनकी दुआओं और मार्गदर्शन ने उन्हें हमेशा आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
उन्होंने कहा कि भविष्य में भी वह शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर समाज और देश की सेवा के लिए निरंतर प्रयास करती रहेंगी। विद्यालय संचालक डी. एन. यादव ने कहा कि आस्था यादव की यह कामयाबी पूरे क्षेत्र के लिए गर्व और खुशी का विषय है। उन्होंने कहा कि अपनी मेहनत और लगन से यह साबित कर दिया है कि अगर इरादे मजबूत हों तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती। उन्होंने युवाओं से भी शिक्षा को अपनी सबसे बड़ी ताकत बनाने की अपील की। आस्था यादव की इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ. ओमप्रकाश यादव, प्रबंधक जगराम यादव, संचालक रामनाथ यादव, सह संचालक यज़दानी अशरफ, सैयद मोहम्मद निजाम अशरफ, जिला पंचायत सदस्य गौहर अली खान, सोनू कुमार गौड़, सुशील कुमार, ज़फीर करखी, एजाज मुनीर, रिज़वान मुनीर, जुनेद अशरफ सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोगों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

