आधुनिक उपकरणो का एस पी नें किया वितरण
आधुनिक उपकरणो का एस पी नें किया वितरण
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना नें रिजर्व पुलिस लाइन्स में जनपद के समस्त पुलिस थानों की कार्यकुशलता और लॉ एंड ऑर्डर को प्रभावी ढंग से बनाए रखने के उद्देश्य से आधुनिक उपकरण और आवश्यक सामग्री वितरित की गई। पुलिस अधीक्षक नें प्लास्टिक कुर्सी, कम्प्यूटर मेज, कम्प्यूटर रिवाल्विंग चेयर, स्टील अलमारी, पेन ड्राइव व पानी गिलास व पर्याप्त मात्रा में स्टेशनरी किट और रिकॉर्ड रखने हेतु उच्च गुणवत्ता वाले रजिस्टर विरतरित किए गए। पुलिस अधीक्षक महोदय ने इस अवसर पर कहा, ष्हमारा लक्ष्य जिले की कानून व्यवस्था को उत्कृष्ट बनाना है। यह सामग्री वितरण इसी दिशा में एक कदम है। आधुनिक उपकरण हमारे पुलिस कर्मियों को त्वरित और सटीक कार्रवाई करने में सहायता करेंगे, जिससे आम जनता को बेहतर पुलिस सेवाएँ मिल सकेंगी। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि वे वितरित सामग्री का सदुपयोग सुनिश्चित करें और उसके उचित रखरखाव पर विशेष ध्यान दें। इस पहल से थानों की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और गति आने की उम्मीद है। पुलिस भविष्य में भी पुलिस कर्मियों के प्रशिक्षण और थानों के बुनियादी ढाँचे को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
