आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में वाँछित अभियुक्त गिरफ्तार
आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में वाँछित अभियुक्त गिरफ्तार
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना दुधारा अरविन्द कुमार शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा मु0अ0स0 402/2025 धारा 108,351(3) बीएनएस थाना दुधारा के मामले में वांछित अभियुक्त सिन्टू पुत्र नाहर उर्फ पूर्णमासी निवासी ग्राम परसादीपुर थाना महुली को सेमरियावां चैराहा के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। विदित हो कि 19 नवम्बर 2025 को वादिनी की तहरीर के आधार पर थाना दुधारा पर वादिनी की पुत्री द्वारा आत्महत्या कर लेने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया था। थाना दुधारा पुलिस नें साक्ष्य संकलन के आधार पर महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए शुक्रवार को को कार्यवाही करते हुए उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अनिल कुमार मिश्र, दीवान राम विनय यादव मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
