अवैध सम्बन्ध बनाने वाला आरोपी को खलीलाबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
दुष्कर्म करने के मामले में अभियुक्त गिरफ्तार
संतकबीरनगर। क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस नें कार्यवाही करते हुए बीते 4 फरवरी 2026 को मु0अ0सं0 201/2026 धारा 64(1), 351(3) , 316(2) बीएनएस से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त मो0 शहजाद उर्फ सहजादे पुत्र नूर मोहम्मद निवासी मोहल्ला जमुनिया बाग चकसा हुसैना थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर को मगहर बाईपास तिराहा के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। कोतवाली प्रभारी खलीलाबाद जय प्रकाश दूबे ने बताया कि पीड़ित द्वारा बीते 26 मार्च 2026 को थाना कोतवाली खलीलाबाद पर उक्त अभियुक्त के विरुद्ध वादिनी के साथ दुष्कर्म करने व अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने के मामले में प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया था। थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वनेंमहिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना कर दिया। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में निरीक्षक अपराध राकेश कुमार सिंह, सिपाही विशाल कुमार सिंह मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
