अवैध शराब माफियाओं पर प्रशासन का करारा प्रहार 300 किलो महुआ लहन नष्ट

Jan 29, 2026 - 17:14
अवैध शराब माफियाओं पर प्रशासन का करारा प्रहार 300 किलो महुआ लहन नष्ट

अवैध शराब माफियाओं पर प्रशासन का करारा प्रहार 300 किलो महुआ लहन नष्ट


धनघटाध्संतकबीरनगर।ष् जनपद में अवैध शराब के निर्माणए भंडारण एवं बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी के आदेशानुसार चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत प्रशासन ने एक बड़ी और निर्णायक कार्रवाई को अंजाम दिया है। जिला आबकारी अधिकारी ष्संजय कुमारष् के कुशल निर्देशन में आबकारी एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने गुरूवार को थाना क्षेत्र अंतर्गत ष्ग्राम संठीष् में दबिश देकर अवैध शराब निर्माण की तैयारियों को नाकाम कर दिया। इस अभियान में पुलिस चैकी लोहारिया के प्रभारी ष्आशुतोष मणि त्रिपाठीष् एवं आबकारी निरीक्षक ष्राज किशोरष् के नेतृत्व में गठित संयुक्त टीम ने ग्राम संठी के संदिग्ध स्थलों पर गहन तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान टीम को मौके पर लगभग ष्300 किलोग्राम महुआ लहनष् बरामद हुआए जिसे अवैध रूप से देशी शराब बनाने के लिए तैयार किया जा रहा था। टीम ने आबकारी अधिनियम के प्रावधानों के तहत उक्त लहन को मौके पर ही विधिवत ष्विनष्टष् कर दिया। प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है। कार्रवाई के दौरान टीम को देखकर अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोग मौके से फरार हो गए। अधिकारियों द्वारा आसपास के क्षेत्रों में भी निगरानी बढ़ा दी गई हैए ताकि भविष्य में इस तरह की गतिविधियों पर पूर्णतः अंकुश लगाया जा सके। जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि अवैध शराब न केवल कानून व्यवस्था के लिए चुनौती हैए बल्कि यह आम जनता के स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत घातक सिद्ध होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी के निर्देशानुसार पूरे जनपद में विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अवैध शराब से जुड़े किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और आगे भी इसी प्रकार सघन अभियान जारी रहेगा। स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन की इस कार्रवाई का स्वागत किया है। ग्रामीणों का कहना है कि अवैध शराब के कारण गांवों में सामाजिक वातावरण खराब हो रहा थाए जिससे युवाओं पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा था। प्रशासन की तत्परता से उन्हें राहत महसूस हो रही है। प्रशासन ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध शराब निर्माणए भंडारण या बिक्री की सूचना मिले तो तत्काल संबंधित विभाग या पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। जिला प्रशासन का कहना है कि जनसहयोग से ही इस सामाजिक बुराई को जड़ से समाप्त किया जा सकता है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952