अवैध शराब के खिलाफ पुलिस आबकारी की बड़ी कार्रवाई, 10 कुंतल लहन नष्ट, एक गिरफ्तार
अवैध शराब के खिलाफ पुलिस आबकारी की बड़ी कार्रवाई, 10 कुंतल लहन नष्ट, एक गिरफ्तार
धनघटा/संतकबीरनगर। अवैध शराब के निष्कर्षण, परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत थाना धनघटा पुलिस एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी और सराहनीय कार्रवाई करते हुए शराब माफियाओं पर करारा प्रहार किया है। इस प्रभावी अभियान में भारी मात्रा में अवैध लहन, भट्टियां एवं शराब बनाने के उपकरण नष्ट किए गए, वहीं अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की गई है।
पुलिस एवं आबकारी विभाग की इस संयुक्त कार्रवाई को आमजन की सुरक्षा और सामाजिक स्वास्थ्य की दृष्टि से “गुड वर्क” के रूप में देखा जा रहा है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्र के पर्यवेक्षण में की गई। अभियान में जिला आबकारी अधिकारी, सहायक आबकारी आयुक्त प्रवर्तन बस्ती प्रभार बस्ती के.पी. चैधरी, सहायक आबकारी आयुक्त प्रवर्तन बस्ती प्रभार बस्ती अवधेश राम, आबकारी निरीक्षक धनघटा राजकिशोर, आबकारी निरीक्षक खलीलाबाद विजय आनंद, आबकारी निरीक्षक बसंत प्रसाद एवं प्रभारी निरीक्षक थाना धनघटा जयप्रकाश दूबे के संयुक्त नेतृत्व में गठित टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई। अभियान के तहत थाना क्षेत्र धनघटा के अंतर्गत हैंसर बाजार, तुरकौलिया, डाडेगांव एवं माझा क्षेत्र में व्यापक दबिश दी गई। इस दौरान अवैध शराब निर्माण में प्रयुक्त लगभग 10 कुंतल लहन, 15 भट्टियां तथा शराब बनाने के अन्य उपकरणों को मौके पर ही नष्ट किया गया।
यह कार्रवाई दर्शाती है कि प्रशासन अवैध शराब के कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। दबिश के क्रम में हैंसर बाजार क्षेत्र से अभियुक्त गुड्डू पुत्र सुखई, निवासी सोनाड़ी, थाना धनघटा, उम्र लगभग 27 वर्ष को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से 28 अदद ट्रेटा बन्टी बबली देशी शराब, 5 अदद बीयर के कैन तथा 7 अदद विदेशी शराब बरामद की गई। गिरफ्तारी के उपरांत अभियुक्त के विरुद्ध थाना धनघटा में मु0अ0सं0 662/2025, धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्रवाई अमल में लाई गई। गिरफ्तारी एवं बरामदगी की इस कार्रवाई में आबकारी एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने उत्कृष्ट समन्वय का परिचय दिया।
टीम में आबकारी निरीक्षक राजकिशोर, प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश दूबे, जिला आबकारी अधिकारी संतकबीरनगर, सहायक आबकारी आयुक्त के.पी. चैधरी, सहायक आबकारी आयुक्त अवधेश राम, आबकारी निरीक्षक खलीलाबाद विजय आनंद, आबकारी निरीक्षक बसंत प्रसाद, थानाध्यक्ष महुली रजनीश राय, चैकी प्रभारी बिड़हरघाट उपनिरीक्षक लालबिहारी निषाद, चैकी प्रभारी जगदीशपुर उपनिरीक्षक विनोद कुमार यादव सहित अन्य पुलिस व आबकारी कर्मी शामिल रहे। पुलिस प्रशासन का स्पष्ट संदेश है कि अवैध शराब का कारोबार न केवल कानून के विरुद्ध है, बल्कि समाज, युवाओं और परिवारों के स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत घातक है।
इस प्रकार की लगातार और सख्त कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में भय का माहौल बना है और आमजन में सुरक्षा व भरोसे की भावना मजबूत हुई है। जनपद पुलिस एवं आबकारी विभाग की यह कार्रवाई निश्चित रूप से प्रशंसनीय है और अवैध गतिविधियों के विरुद्ध एक मजबूत उदाहरण प्रस्तुत करती है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
