अवैध गतिविधियों की शिकायत की जांच करने पहुंचे एसडीएम, लोहरौली का मामला
अवैध गतिविधियों की शिकायत की जांच करने पहुंचे एसडीएम
-जामिया बरकातिया हजरत सूफी निजामुद्दीन लोहरौली का मामला
सेमरियावा/संतकबीरनगर। दुधारा थाना क्षेत्र के लोहरौली ठकुराई स्थित जामिया बरकातिया हजरत सूफी निजामुद्दीन में अवैध गतिविधियों की शिकायत की जांच करने मंगलवार को उपजिलाधिकारी मेंहदावल अरूण कुमार ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। उपजिलाधिकारी मेंहदावल अरूण कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में फ़र्ज़ी पाया गया है। शिकायत पत्र पर उल्लिखित लोगों ने बताया कि शिकायती प्रार्थना पत्र में हस्ताक्षर फ़र्ज़ी है हम लोगों ने हस्ताक्षर नहीं बनाया है। जांच रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जायेगी। इस दौरान काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
