अवैध अफीम के खेती का भंडाफोड़ पुलिस ने किया गिरफ्तार
अवैध अफीम के खेती का भंडाफोड़ पुलिस ने किया गिरफ्तार
बेलहर/संतकबीरनगर। बेलहर थाना क्षेत्र के लोहरसन में एक युवक को पुलिस ने अफीम के हरे पौधे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार करके न्यायालय के लिए रवाना कर दिया। शुक्रवार को पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की लोहरसन में मोहम्मद रईस पुत्र स्व अब्दुल हई द्वारा खरीदे हुए जमीन से खेत में अवैध रूप से अफीम की खेती की गई है जिसे हटाने के फिराक में है जिसके बाद उपनिरीक्षक नंदा प्रसाद, कांस्टेबल रामभूषण पटेल,राहुल कुमार, बृजेश सिंह, रोहित कुमार तत्काल मौके पर पहुंच गए तथा आरोपित मोहम्मद रईस के पास से 9 किलो 700 ग्राम अफीम के हरे पौधे फल सहित बरामद किए है। उक्त आरोपित को गिरफ्तार करके न्यायालय के लिए रवाना कर दिया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
