अपर पुलिस अधीक्षक नें अलाव के साथ कस्बा महुली में सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित

Jan 13, 2026 - 19:30
अपर पुलिस अधीक्षक नें अलाव के साथ कस्बा महुली में सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित

अपर पुलिस अधीक्षक नें अलाव के साथ कस्बा महुली में सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित


संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह द्वारा थाना महुली अन्तर्गत कस्बा महुली में शीतकाल के दृष्टिगत रखते हुए अलाव के साथ ग्राम सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की। बैठक के दौरान ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों के साथ चोरी की घटनाओं की रोकथाम के संबंध में विस्तृत चर्चा की। सदस्यों से अपील की गई कि यदि गांव अथवा मोहल्ले में रात्रि के समय कोई अपरिचित व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में दिखाई दे तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। साथ ही दिन के समय विशेष रूप से फेरी लगाने वाले अथवा किसी ऐसे व्यक्ति के बारे में भी जानकारी देने को कहा, जो क्षेत्र में संदिग्ध रूप से रह रहा हो।

 ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों को साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत साइबर अपराधों के प्रति सतर्क एवं जागरूक रहने की अपील की गई। बताया गया कि वर्तमान डिजिटल युग में साइबर ठगी, ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी कॉल, ओटीपी धोखाधड़ी, सोशल मीडिया हैकिंग एवं फर्जी लिंक के माध्यम से अपराधी आमजन को अपना शिकार बना रहे हैं। सभी से अनुरोध किया गया कि वे अपना ओटीपी, एटीएम पिन, बैंक विवरण अथवा कोई भी व्यक्तिगत जानकारी किसी अज्ञात व्यक्ति से साझा न करें तथा किसी भी संदिग्ध कॉल, मैसेज या लिंक पर बिना जांच-पड़ताल के विश्वास न करें और न ही क्लिक करें।

 आपरेशन त्रिनेत्र अभियान के तहत ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों से अपील किया गया कि वे अपने-अपने घरों, कालोनियों व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरें जरुर लगवाएं और कम से कम एक कैमरे से सड़क पर भी निगरानी रखें, जिससे कि अपराधिक व असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखी जा सके, आपका यह छोटा सा प्रयास कानून व्यवस्था बेहतर करने में बहुत कारगर होगा। साथ ही यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि सीसीटीवी कैमरे निरंतर क्रियाशील रहें ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। पुलिस अधीक्षक के आदेश के क्रम में जनपद के समस्त थानों द्वारा शीतकाल को दृष्टिगत रखते हुए अलाव के साथ ग्राम सुरक्षा समिति की बैठकें आयोजित कर लोगों को जागरुक किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952