अधिशासी अधिकारी सीमा राय ने कांवड़ियों पर किया पुष्पवर्षा
अधिशासी अधिकारी सीमा राय ने कांवड़ियों पर किया पुष्पवर्षा
-हर-हर महादेव के नारों से गूंजा मंदिर परिसर
बखिरा/संतकबीरनगर। श्रावण मास के पावन अवसर पर नगर पंचायत बाघनगर उर्फ बखिरा स्थित बाबा भंगेश्वर नाथ मंदिर परिसर में कांवड़ियों का उत्साह देखते ही बना। रविवार की सुबह बिड़हर घाट धाम स्थित सरयू नदी से जल भरकर 65 किलोमीटर की पद यात्रा करने के बाद बखिरा के बाबा भंगेश्वर नाथ मंदिर पर सोमवार की सुबह जलाभिषेक किया। इस दौरान अधिशासी अधिकारी सीमा राय ने कांवड़ लेकर पहुंचे श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। पुष्पवर्षा के दौरान पूरा मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गूंज उठा। कांवड़ियों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए मंदिर परिसर में विशेष व्यवस्थाएं भी की गई थीं। अधिशासी अधिकारी सीमा राय ने कांवड़ियों को श्रावण मास एवं महादेव की आराधना की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान शिव की भक्ति और श्रद्धा का यह पर्व आपसी सौहार्द एवं धार्मिक आस्था का प्रतीक है। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही और वातावरण भक्तिमय बना रहा। इस दौरान लिपिक सुमित रावत, आनंद वर्मा, सभासद राजेश गुप्ता, बैजनाथ गुप्ता, फूलमती जायसवाल आदि लोगों ने भी कावड़ियों का स्वागत किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

