अज्ञात वाहन की टक्कर से लड़की की दर्दनाक मौत
नवीन फल मंडी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 22 वर्षीय युवती की दर्दनाक मौत
#संतकबीरनगर/खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नवीन फल मंडी के पास शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार 22 वर्षीय युवती की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा दोपहर करीब 1:00 बजे उस समय हुआ, जब युवती अपने परिजनों के साथ मोटरसाइकिल से गोरखपुर की ओर जा रही थी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नवीन फल मंडी के पास तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पर सवार युवती सड़क पर जा गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस और 108 एंबुलेंस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से गंभीर रूप से घायल युवती को जिला अस्पताल संतकबीरनगर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतका की पहचान मनीषा (22 वर्ष) निवासी ओडवारा, जनपद बस्ती के रूप में हुई है। युवती की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और जिला अस्पताल परिसर में शोक का माहौल बन गया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी गई है। कोतवाली प्रभारी के अनुसार, घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि फरार वाहन और चालक की पहचान की जा सके। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
1
