सूर्या इंटर कालेज मीरगंज में मेधावियों ने बढ़ाया जनपद का मान कॉलेज में सम्मान समारोह का हुआ आयोजन
सूर्या इंटर कालेज मीरगंज में मेधावियों ने बढ़ाया जनपद का मान कॉलेज में सम्मान समारोह का हुआ आयोजन
-प्रबंधक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी और प्रधानाचार्य श्रवण जायसवाल ने सफल छात्र-छात्राओं का किया अभिनंदन
संतकबीरनगर। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम घोषित होते ही जनपद के होनहारों ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। जनपद के प्रतिष्ठित सूर्या इंटर कॉलेज, मीरगंज के छात्र-छात्राओं ने बोर्ड परीक्षाओं में शानदार अंक अर्जित कर विद्यालय परिवार का गौरव बढ़ाया। इस उपलब्धि पर विद्यालय में एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जहाँ प्रबंधक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी और प्रधानाचार्य श्रवण जायसवाल ने सफल छात्र-छात्राओं को फूल-माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उल्लेखनीय है कि सूर्या इंटर कॉलेज वर्तमान में एक हजार से अधिक छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा दे रहा है। विद्यालय प्रबंधन ने घोषणा की है कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कक्षा 9वीं और 11वीं के छात्र-छात्राओं को निशुल्क ड्रेस वितरित की जाएगी। साथ ही, विद्यालय में 28 अप्रैल से कक्षा 11वीं के नए सत्र का संचालन भी शुरू हो जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
