सरकारी योजनाओं के लाभ के लिए फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य

Apr 11, 2026 - 19:07
सरकारी योजनाओं के लाभ के लिए फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य

सरकारी योजनाओं के लाभ के लिए फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य
-जल्द करायें फार्मर रजिस्ट्री-जय केश त्रिपाठी 
सन्तकबीरनगर। किसानों की फार्मर रजिस्ट्री कराने के तहत चलाये जा रहे अभियान के दौरान पौली क्षेत्र के विभिन्न गावों में लगाये गये  शिविर का सीडीओ जयकेश तिवारी ने निरीक्षण किया.निरिक्षण के दौरान फार्मर रजिस्ट्री में आ रही दिक्कतो कि जानकारी लेते हुए समस्या का समाधान करने कि जानकारी दी.दोपहर बाद फौरी ब्लाक मुख्यालय पर पहुंचे और सभी ग्राम पंचायतों में फार्मर रजिस्ट्री की जानकारी लिया सबसे अधिक पेंडिंग वाले गांव में अति सीघ्र काम पूरा करायें। उसके बाद शिविर में मौजूद अधिकारी व ग्राम प्रधानों से अपने गांव में इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश देते हुए कहा फार्मर रजिस्ट्री कराने के लिए चलाये जा रहे इस अभियान में किसी तरह कि लापरवाही करने वालों के विरुद्ध विधिक कार्यवाई कि जायेगी। शिविर में आये किसानों को फार्मर रजिस्ट्री कराने के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि  किसानों को सम्मान निधि,खाद,बीज सहित सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए फार्मर रजिस्ट्री कराना अनिवार्य है। इस दौरान सीडीओ ने पौली स्थिति बीआरसी भवन का निरीक्षण किया और कहा कि फिर से मरम्मत कराई जाय जर्जर भवन जो नहीं उपयोग लायक हो ध्वस्त कराते हुए परिसर में जगह बनाई जाय। इस मौके पर बीडीओ पौली श्वेता वर्मा, एडीओ पंचायत जीतेन्द्र तिवारी, एडीओ एजी दयाराम यादव, राजेश यादव, बृजेश यादव, अताउल हक, जगदीश निषाद सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952