सफाई कर्मचारी के आकस्मिक मौत, शोक की लहर 

Feb 15, 2026 - 18:21
सफाई कर्मचारी के आकस्मिक मौत, शोक की लहर 

सफाई कर्मचारी के आकस्मिक मौत, शोक की लहर 
बेलहर/संतकबीरनगर। बेलहर क्षेत्र में एक सफाई कर्मचारी हृदयलाल (45) का रविवार सुबह ह्रदय गति रूक जाने से आकस्मिक निधन हो गया। वे ग्राम पंचायत भेलाखर्ग कला के निवासी थे और समन्था ग्राम पंचायत में कार्यरत थे। उनके निधन से सफाई कर्मचारियों और क्षेत्रवासियों में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की सूचना मिलते ही सफाई कर्मचारी संघ बेलहर ब्लॉक अध्यक्ष धु्रवचंद कन्नौजिया सहित कई कर्मचारी और स्टाफ सदस्य मृतक के आवास पर पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। मृतक हृदयलाल अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र और एक पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन से विभागीय कर्मचारियों में गहरा दुख व्याप्त है, और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। ब्लॉक अध्यक्ष धु्रवचंद कन्नौजिया ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि हृदयलाल एक कर्मठ और मिलनसार कर्मचारी थे, जिनकी कमी हमेशा खलेगी। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। बेलहर एडिओ पंचायत पंकज कुमार सिंह ने भी इस घटना पर शोक व्यक्त किया है। इस दौरान ध्रुवचंद कन्नौजिया, दयाशंकर कन्नौजिया, राजेश कुमार चैधरी, देवेंद्र कन्नौजिया, अंगद, चुल्हई सहित अनेक लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संवेदना व्यक्त की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952