संतकबीरनगर में अर्न्तजनपदीय तीन शातीर चोर कोतवाली पुलिस के चढ़े हत्थे 

Mar 22, 2026 - 18:33
संतकबीरनगर  में  अर्न्तजनपदीय तीन शातीर चोर कोतवाली पुलिस के चढ़े हत्थे 

अर्न्तजनपदीय तीन शातीर चोर कोतवाली पुलिस के चढ़े हत्थे 
-अपराधी के कब्जे से एक पिकअप बोलेरो व एक जाइलो कार, 12 बोटा सागौन की लकड़ी बरामद
संतकबीरनगर। अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार के निकट पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद जय प्रकाश दुबे के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए तीन अदद सागौन का पेड़ काटकर चोरी कर लेने की घटना में संलिप्त तीन अभियुक्तों कृष्ण मोहन पुत्र रमाशंकर निषाद निवासी शिवपुर पड़रही थाना रुद्रपुर जनपद देवरिया, घनश्याम प्रजापति पुत्र स्व0 रामहरख पुत्र जंगल रामलखना थाना खोराबार जनपद गोरखपुर, जितेन्द्र पासवान पुत्र स्व0 ज्ञानी पासवान निवासी जयपुर थाना खोराबार जनपद गोरखपुर को शनिवार को मगहर के संतकबीर आश्रम जाने वाले तिराहे के पास से घटना में प्रयुक्य एक अदद पिकअप बोलेरो व एक अदद जाइलो कार के साथ गिरफ्तार किया गया तथा चोरी के 12 बोटा सागौन की लकड़ी, एक अदद फेटा (आरा) व एक अदद रस्सा जनपद देवरिया से बरामद किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह नें बताया कि अभियुक्त कृष्णमोहन, के खिलाफ गोरखपुर देवरिया कुशीनगर समेत कई स्ािानों पर 10 आपराधिक मुकदमें दर्ज है। जबकि घनश्याम के खिलाफ आधा दर्जन मुकदमें कायम है दोनों अपराधी हिस्ट्रीशीटर है।

 घटना बीते 19 मार्च 2026 को थाना कोतवाली खलीलाबाद पर अब्दुल अलीम पुत्र लियाकत अली निवासी गड़सरपार थाना कोतवाली खलीलाबाद द्वारा प्रार्थना पत्र दिया कि दिनाँक 10व 11 मार्च 2026 की रात्रि में उनके खेत में लगे 2 अदद सौगान व खेत के बगल में स्थित समसुद्दीन के खेत से 1 अदद सौगान कुल 3 अदद सौगान अज्ञात व्यक्तियों द्वारा काटकर चोरी कर लिया है, जानकारी करने पर ज्ञात हुआ है कि एक पिकअप पीबी 65 बीके 2532 से लकड़ी लादकर कुछ लोग मंझरिया की तरफ गये है। उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 179/2026 धारा 303(2), 324(4) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियोग उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस को बढोत्तरी किया गया है।

 गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों से पूछताछ की गयी तो बताये कि बीते 10 मार्च 2026 को घनश्याम प्रजापति व कृष्ण मोहन निषाद दोनो लोग आये थे और रेकी करने पर ग्राम गड़सरपार के सुनसान खेत मे तीन अदद सागौन के अच्छे पेड़ दिखाई दिया, जिसको टारगेट करके रात्रि मे हम दोनो के साथ पिकअप बोलेरो नम्बर पीबी 65 बीके 2532 वाहन मालिक व चालक जितेन्द्र पासवान पुत्र स्व0 ज्ञानी पासवान निवासी जयपुर थाना खोराबार जनपद गोरखपुर अपने एक साथी के साथ गाड़ी से आये और रात्रि मे तीनों पेड़ काट कर बोटा तैयार करके उसी पिकअप पर लाद कर ले जाकर देवरिया मे आई.टी.आई. के सामने सड़क के किनारे ही एक स्थान पर सभी बोटो (टुकड़ो) को छुपा दिये है। आज भी हम लोग इस गाड़ी से रेकी करने जा रहे थे।

इस दौरान चौकी प्रभारी मगहर विनोद कुमार यादव, चौकी प्रभारी कलेक्ट्रेट अशोक कुमार दूबे, दीवान रविशंकर श्रीवास्तव, सिपाही अरुण कुमार, राजन यादव, सुनील पाल, जनार्दन विशाल सिंह कोतवाली खलीलाबाद, उपनिरीक्षक अभिमन्यु सिंह प्रभारी सर्विलांस सेल सर्विलांस सेल, सिपाही ज्ञानसिंह, एसओजी कर्मचारी आरक्षी शुभम सिंह मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना नें गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीमों के उत्साहवर्धन के लिए 25 हजार रु0 नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गयी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952