संतकबीरनगर एसपी नें क्षेत्राधिकारी को मेडल पहनाकर किया सम्मानित
एसपी नें क्षेत्राधिकारी को सेवा मेडल पहनाकर किया गया सम्मानित
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना नें महाकुंभ 2025, प्रयागराज के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए मिलने “महाकुंभ सेवा मेडल” एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में सेवा मेडल लगाकर उनके कार्यों की सराहना की। ड्यूटी के दौरान अमित कुमार द्वारा न केवल कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखा गया, बल्कि श्रद्धालुओं की सहायता, यातायात नियंत्रण एवं भीड़ प्रबंधन में भी अद्भुत कार्यकुशलता का परिचय दिया। उल्लेखनीय है कि विश्व के सबसे बड़े समागम महाकुंभ 2025, प्रयागराज का आयोजन विभिन्न आयामों में अभूतपूर्व एवं अद्वितीय रहा, जिसके फलस्वरूप इस आयोजन को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विशेष प्रतिष्ठा प्राप्त हुयी। इस महाआयोजन में सुरक्षा व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करने में अमित कुमार द्वारा उत्कृष्ट एवं अनुकरणीय योगदान दिया। उनके इस विशिष्ट योगदान की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए महोदय द्वारा उन्हें महाकुंभ सेवा मेडल से सम्मानित किया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
