संतकबीरनगर एडीएम नें परीक्षा (टीईटी) को सकुशल संपन्न कराने के लिए किया बैठक 

Jun 29, 2026 - 16:35
संतकबीरनगर एडीएम नें परीक्षा (टीईटी) को सकुशल संपन्न कराने के लिए किया बैठक 

एडीएम नें परीक्षा (टीईटी) को सकुशल संपन्न कराने के लिए किया बैठक 
संतकबीरनगर। अपर जिलाधिकारी सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में 2, 3 व 4 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली उ0प्र0 शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 (टीईटी) को सकुशल, सुचितापूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट व परीक्षा केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। समीक्षा के दौरान अवगत कराया गया कि उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज द्वारा आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा 2, 3 व 4 जुलाई 2026 को प्रतिदिन दो पॉलियों में (पूर्वान्ह 09ः30 बजे से 12.00 बजे तक एवं अपरान्ह 02ः30 बजे 05.00 बजे तक) जनपद के सात परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। सभी परीक्षा तिथियों में कुल 12436 परीक्षार्थी प्रतिभाग करेंगे। तैयारियों की समीक्षा के दौरान अपर जिलाधिकारी ने निर्देश दिया की सभी परीक्षा केंद्रों के सभी कमरों में सीसीटीवी क्रियाशील रहे। निर्वाध विद्युत आपूर्ति हेतु जनरेटर एक्टिव मोड में रहे, जिससे सीसीटीवी बंद न हो। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्र के रोड आदि का पहले से भ्रमण कर लें जिससे कि केंद्र पर पहुंचने में देरी न हो। परीक्षा के सफल एवं शान्ति पूर्ण संचालन हेतु परीक्षा केंद्र परिसर में मोबाइल फोन एवं आई0टी0 गजेट्स ले जाना पूर्णतया प्रतिबन्धित करने व इस हेतु परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त पुलिस कर्मी अभ्यर्थियों की तलाशी हेतु तैनात करने, अनुचित साधनों का प्रयोग रोकने तथा प्रश्नपत्र के रख-रखाव एवं उनके संचरण के मध्य समुचित सुरक्षा सुनिश्चित कराने के लिए आवश्यक प्रशासन/पुलिस बल उपलब्ध कराने, प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

परीक्षा के सकुशल संचालन हेतु प्रश्न पत्रों का रखरखाव एवं क्रियाविधि आदि से संबंधित वीडियो को प्ले करके समस्त केंद्र व्यवस्थापकों को दिखाया गया। समीक्षा के दौरान अपर जिलाधिकारी द्वारा सभी केन्द्रों पर व्यवस्थापकों से समन्वय स्थापित करते हुए परीक्षा केन्द्रों पर आवश्यकतानुसार स्टाफ व आधार भूत सुविधायें यथा बिजली, पानी, जनरेटर इत्यादि की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 रामानुज कनौजिया, अपर उप जिलाधिकारी सुधीर कुमार, उप जिलाधिकारी संजीव राय, पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रियम राजशेखर पांडेय, उपायुक्त श्रम एवं रोजगार प्रभात द्विवेदी, वरिष्ठ कोषाधिकारी त्रिभुवन लाल, जिला विद्यालय निरीक्षक उपेंद्र कुमार, केंद्र व्यवस्थापक एचआरपीजी कॉलेज प्रो0 ब्रजेश कुमार त्रिपाठी, केंद्र व्यवस्थापक संत कबीर आचार्य रामविलास इंटर कॉलेज मगहर राकेश सिंह, केंद्र व्यवस्थापक नेहरू कृषक इंटर कॉलेज रविंद्र कुमार चौरसिया, केंद्र व्यवस्थापक पीबी गर्ल्स इंटर कॉलेज सुमन त्रिपाठी, केंद्र व्यवस्थापक मौलाना आजाद इंटर कॉलेज यूनुस अख्तर खान, केंद्र व्यवस्थापक पीएम श्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज डॉ0 सबीहा मुमताज सहित सेक्टर व स्टैटिक मजिस्ट्रेट व संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952