संत कबीर नगर पूर्व प्रधान समेत 15 के खिलाफ लकड़ी चोरी व मारपीट का प्राथमिकी दर्ज
संत कबीर नगर पूर्व प्रधान समेत 15 के खिलाफ लकड़ी चोरी व मारपीट का प्राथमिकी दर्ज
संत कबीर नगर पूर्व प्रधान समेत 15 के खिलाफ लकड़ी चोरी व मारपीट का प्राथमिकी दर्ज
- लाईसेंसी रायफल बट से मारने की कही बात
- दो माह पूर्व का मामला
- महुली थाना क्षेत्र के लखनापार गांव का मामला
नाथनगर/संतकबीरनगर। न्यायलय सिविल जज जूडि एफटीसी प्रथम संतकबीरनगर के निर्देश पर महुली पुलिस ने ग्राम लखनापार के एक व्यक्ति की तहरीर पर पूर्व प्रधान, कोटेदार समेत पंद्रह के खिलाफ गंभीर धाराओ में मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित ने तहरीर में कीमती सागौन के आठ बोटा चुराने से रोकने पर हमला करने, घर मे घुसकर सामान क्षतिग्रत करने, लाइसेंसी बट से मारते हुए सीने पर सटाने का आरोप लगाया गया है। उक्त मामला 8 दिसम्बर 25 का होने की बात कही जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। कोर्ट को दिए गए प्रार्थना पत्र में लखनापार निवासी दीपक पाल पुत्र कृष्ण पाल ने बताया है, कि 8 दिसम्बर 2025 की दोपहर को वह घर पर था। इसी दौरान गांव के राजकुमार पाल, राघवेंद्र पाल उर्फ सूरज पाल अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर कीमती सागौन के पेड का आठ बोटा चोरी कर रहे रहे थे। भनक लगने पर वह इसे रोकने पहुंचा। तो विपक्षी भड़क गए। गाली देने लगे। एतराज करने पर मारने के लिए दौड़ा लिया। वादी घर में भाग तो जान से मारने की साजिश करते हुए विपक्षी घर मे घुस गए। वादी दीपक के अनुसार पूर्व प्रधान सूरज पाल लाइसेंसी रायफल की बट से मारते हुए सीने पर सटा दिए।
ललकारने पर अन्य विपक्षी भी पिटाई करने लगे। पिटाई से वादी बेहोश हो गया। गला दबाने का आरोप वादी द्वारा लगाया गया। फोन रिकाडिंग करता देख मोबाइल छीनकर क्षतिग्रस्त कर दिया। घर मे रखे कुर्सी, पंखा, टीवी आदि को क्षतिग्रस्त कर लोगो के पहुंचने पर भाग गए। पीआरवी टीम सूचना पर पहुंची। थाने पर तहरीर दी गई लेकिन मुकदमा दर्ज नही हुआ। पुलिस अधीक्षक से गुहार के बाद भी न्याय नही मिला। वादी दीपक के अनुसार उल्टे ही उसके खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। कोर्ट के आदेश पर महुली पुलिस ने विपक्षी राजकुमार पुत्र हरिकेश पाल, राघवेंद्र उर्फ सूरज पाल, नवीन पाल, विनोद पाल पुत्रगण सितला प्रसाद, रमेश पाल पुत्र शारदा पाल, अभिनास पाल पुत्र प्रमोद पाल, अभिषेक उर्फ विक्की पुत्र प्रमोद पाल, अभय पाल पुत्र नवीन पाल, जितेंद्र कुमार पुत्र ज्ञान प्रकाश उर्फ मंगरु, राम रतन पुत्र दुनमुन, नागेंद्र पुत्र सबरु पाल, हरिकेश पाल पुत्र केदार पाल, रणजीत पाल पुत्र गूँजेश्वरी पाल, प्रमोद पाल पुत्र विश्वनाथ पाल, सूरज पाल पुत्र अज्ञात निवासीगण लखनापार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
