शिक्षा की कुंजी से व्यक्ति सफलता का कठिन ताला खोल सकता है-संजय द्विवेदी

Nov 22, 2025 - 17:09
शिक्षा की कुंजी से व्यक्ति सफलता का कठिन ताला खोल सकता है-संजय द्विवेदी

शिक्षा की कुंजी से व्यक्ति सफलता का कठिन ताला खोल सकता है-संजय द्विवेदी
-एम. आई. एकेडमी विगरा अव्वल में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन


सेमरियावा/संतकबीरनगर। शनिवार को एम. आई. एकेडमी विगरा अव्वल में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता निदेशिका महिमा प्रताप वरुण व संचालन निदेशक प्रवेश कुमार वरुण ने किया। मुख्य अतिथि व उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश मंत्री संजय द्विवेदी ने कहा कि शिक्षा में अद्भुत शक्ति है जो हमें बुरी शक्तियों से दूर रखती है, आत्मनिर्भर बनाती है और हमें समस्याओं का समाधान करने और उत्कृष्ट निर्णय लेने के लिए नई संभावनाएँ और अवसर प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि यह शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन बनाए रखकर हमारे मन को शांत और सुकून देती है।

 शिक्षा की कुंजी से व्यक्ति अपनी सफलता का कठिन ताला खोल सकता है। अच्छी शिक्षा के अभाव में बहुत से लोग दो वक्त की रोटी जुटाने के लिए दिन भर कड़ी मेहनत करते हैं। इसलिए, बेहतर और खुशहाल जीवनशैली के लिए हम सभी के लिए शिक्षा आवश्यक है। विशिष्ट अतिथि व हीरालाल इंटर कॉलेज के प्रवक्ता अभिषेक सिंह ने कहा कि शिक्षा का अर्थ केवल किताबों से ज्ञान प्राप्त करना नहीं हैय यह हमारे भविष्य की नींव है। यह हमारे विचारों को आकार देती है, हमारे चरित्र का निर्माण करती है और हमें सोच-समझकर निर्णय लेने में मदद करती है।

 इस अवसर पर अनेक बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। विद्यालय के मेधावी छात्रों व खेलकूद की प्रतियोगिता में उत्कृष्ट योगदान करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अवधेश कुमार यादव, जिला पंचायत सदस्य गौहर अली, ग्राम प्रधान जमालुद्दीन, राम संवारे वरुण, राज कुमार वरुण, साक्षी, सुमित, आनंद, नितेश वरुण, संजना, मरियम, मिलिन्दी भारती, शिवांगी, सना सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952