वीडीओ बनाने की आशंका को लेकर मारपीट प्रधान समेत सात पर केस
वीडीओ बनाने की आशंका को लेकर मारपीट प्रधान समेत सात पर केस
-बेलहर थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव का मामला
बेलहर/संतकबीरनगर। बेलहर थाना क्षेत्र के पड़रिया में वीडीओ बनाने की आशंका को लेकर मारपीट हो गई जिसमें कुछ लोगों को चोंटे भी आई उक्त मामले में बेलहर पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर ग्राम प्रधान समेत सात लोगों के खिलाफ मारपीट समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। दिए गए तहरीर में संतोष पुत्र भगवानदास निवासी पड़रिया ने लिखा है कि मंगलवार की शाम अपनी होने वाली पत्नी से वीडीओ काल पर बात कर रहा था उसी समय मजनू पुत्र डींगुर को लगा की मै किसी का वीडीओ बना रहा हूं मना करते हुए गाली गुप्ता देने लगे इतने में उसके परिवार के अन्य सदस्य सद्दाम पुत्र मुख्तार,डीगुर पुत्र इमाम अली,गोपी पुत्र हजरत अली,झीनक पुत्र इमाम अली व ग्राम प्रधान शौकत अली पुत्र हबीबुल्लाह एक अन्य व्यक्ति के साथ पहुंच गए सभी गाली गुप्ता देते हुए लाठी डंडा व ईट पत्थर तथा लात मूक्कों से मारने पीटने लगे मारपीट की घटना के बीच बचाव मे आये मेरे घर के अन्य सदस्यों को भी मारपीट कर घायल कर दिए सभी का इलाज सीएचसी मेंहदावल कराया गया जान से मारने की धमकी दे रहे थे मारपीट के दौरान सोनमती पत्नी भगवान दास व सरोज पत्नी छोटेलाल का मंगल सूत्र कही गिर गया बहुत ढूढने पर नही मिला। उपरोक्त सभी लोग मनबढ किस्म के लोग है। पूरे मामले की शिकायत बेलहर थाने पर की गई जिसमें पुलिस ने प्रधान समेत छह नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ मारपीट समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
