वारंटी समेत 42 व्यक्तियों का शांत भंग में चालान
वारंटी समेत 42 व्यक्तियों का शांत भंग में चालान
नाथनगर/संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र में चलाए जा रहे हैं घर पकड़ अभियान के तहत थानाध्यक्ष महुली रजनीश राय के नेतृत्व में महुली पुलिस ने एक वारंटी समेत 42 व्यक्तियों का मंगलवार को शांति भंग के तहत चालान कर दिया। पुलिस के इस करवाई से क्षेत्र के असामाजिक तत्वों में हड़कंप मचा हुआ है। थानाध्यक्ष महुली रजनीश राय ने बताया की पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में माह के आखिरी सप्ताह में विशेष अभियान चलाया जा रहा है इसमें उपरोक्त का चालान किया।
इसके अलावा पुलिस ने एंटी रोमियो चेकिंग के दौरान 24 स्थानो पर 375 व्यक्तियों से पूछताछ किया गया, 310 शोहदों को हिदायत कर उनके परिजन को सुपुर्द किया गया एवं 25 लोगों से माफीनामा भरवाकर चेतावनी के साथ छोड़ा गया तथा 41 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 126/135 बीएनएसएस तहत चालान किया गया तथा कुल 149 वाहनों से 224500 रुपये का ई-चालान किया गया जिसमें स्टंटबाजी में 30 वाहनों का चालान किया गया एवं भारी वाहन ट्रक में कुल 29 वाहनों को चेक किया गया तथा अनियमितता पाये जाने पर 17 ट्रक का ई चालान किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
