रील बनाते समय हुआ हादसा युवक की मौत
रील बनाते समय हुआ हादसा युवक की मौत
बेलहर/संतकबीरनगर। विकास खण्ड बेलहर कला के ग्राम छितरापार निवासी रामचंद्र यादव (पुत्र रामानंद) की एक दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह रामचंद्र यादव बीएमसीटी मुडिया गांव के पास घोड़ी की सवारी करते हुए रील बना रहे थे। इसी दौरान अचानक घोड़ी बेकाबू होकर उछल पड़ी, जिससे वह सिर के बल जमीन पर गिर गए। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट आई। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल एंबुलेंस की मदद से उन्हें सीएचसी सेमरियावां पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि, रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
