राष्ट्रीय लोक अदालत में पी डी ला कालेज के छात्र व छात्राओं ने किया प्रतिभाग
जनपद न्यायाधीश मोहन लाल विश्वकर्मा के अध्यक्षता में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में पी डी ला कालेज के छात्र व छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में छात्र व छात्राओं ने विभिन्न चित्र बनकर जनपद न्यायाधीश के समक्ष प्रस्तुत किया।
विधि स्नातक के छात्रध्छात्राएं अपने गणवेश में दीवानी न्यायालय पहुंचकर लोक अदालत में निस्तारित होने वाले प्रक्रिया के बावत जानकारी हासिल किए। इसके साथ ही न्यायालय में किस तरीके से बयान आदि जैसे न्यायिक प्रक्रिया संचालित होते हैंए उसके विषय में जानकारी प्राप्त किए। विभिन्न न्यायालय में भ्रमण कर उसके गतिविधियों से रुबरु हुए।
लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ अन्जय कुमार श्रीवास्तव न्यायालय पहुंचे छात्र व छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके द्वारा किए गए सवालों का जवाब दिए। पोस्टर प्रतियोगिता में कई विधि छात्र व छात्राओं ने भाग लियाए जिनके नाम चयनित होने पर उन्हें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जायेगा। इस दौरान मुख्य रुप से जिला जज मोहन लाल विश्वकर्माए अपर जिला जज भूपेंद्र रायए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अपर जिला जज देवेंद्र नाथ गोस्वामीए डिप्टी लीगल एड डिफेंस काउंसिल संजीव कुमार पांडेयए विधि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ रमेश कुमारए प्राधिकरण कार्यालय के रामभवन चौधरीए नेहा शुक्लाए किरण गुप्ताए कविताए अनुराधा त्रिपाठीए दीपक यादवए रविए दीक्षाए हरेंद्र समेत तीन दर्जन से अधिक विधि के छात्र व छात्राएं आदि उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
