राष्ट्रीय इण्टर कालेज बौरव्यास में प्रबंध समिति नें अनुशासन के हिनता के आरोप में प्रधानाचार्य को निलम्बित कर दिया

Aug 21, 2026 - 18:33
राष्ट्रीय इण्टर कालेज बौरव्यास में प्रबंध समिति नें अनुशासन के हिनता के आरोप में प्रधानाचार्य  को निलम्बित कर दिया

अनुशासन हिनता के आरोप में प्रबंध समिति ने कार्यवाहक प्रधानाचार्य को किया निलम्बित 
-अधिक फीस वसूली और सफाई व्यवस्था को लेकर प्रबंध समिति सख्त
-कार्यवाहक प्रधानाचार्य अवधराज को प्रबंध समिति ने किया निलम्बित   
संतकबीरनगर। राष्ट्रीय इण्टर कालेज बौरव्यास में प्रबंध समिति नें अनुशासन के हिनता के आरोप में गंभीरता से लेते हुए विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य अवधराज को निलम्बित कर दिया है। प्रबंध समिति के अनुसार प्रधानाचार्य पर शिक्षको की सेवा सम्बधिंत सक्तियो का कार्य कारणी समिति की स्वीकृति के बिना प्रयोग करने का आरोप है। प्रबंध समिति के बैठक में मामले में चर्चा के बाद प्रधानाचार्य को तत्काल प्रभाव से निलम्बित करने का निर्णय लिया गया। समिति ने कहा कि विद्यालय की प्रशासनिक व्यवस्था, अनुशासन एवं निर्धारित नियमो का पालन सुनिश्चित करना आवश्यक है। समिति के निर्णय के अनुसार निलम्बन अवधि में कार्यवाहक प्रधानाचार्य अवधराज विद्यालय के प्रशासनिक एवं सेवा सम्बंधी अधिकारो का प्रयोग नही करेंगे। साथ ही मामले में नियमानुसार आगे की अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी। प्रबंध समिति ने विद्यालय के शिक्षिको एवं कर्मचारियो से अनुशासन बनाये रखने तथा संस्थान के हित में कार्य करने की अपील की है। विकास क्षेत्र सांथा स्थित राष्ट्रीय इंटर कॉलेज बौरव्यास में विद्यार्थियों से निर्धारित शुल्क से अधिक फीस वसूले जाने तथा विद्यालय की साफ-सफाई व्यवस्था ठीक न होने के मामले को लेकर प्रबंध समिति ने गंभीर नाराजगी जताई है। समिति ने विद्यालय प्रशासन से शुल्क वसूली में पारदर्शिता रखने और शासन/विभाग द्वारा निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। प्रबंध समिति के सदस्यों ने विद्यालय परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। परिसर, कक्षाओं एवं अन्य स्थानों पर अपेक्षित स्वच्छता न मिलने पर समिति ने संबंधित जिम्मेदारों को व्यवस्था तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए। समिति ने कहा कि विद्यार्थियों और अभिभावकों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ डालना स्वीकार्य नहीं है। साथ ही, विद्यालय में स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना प्रबंधन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। प्रबंध समिति ने विद्यालय प्रशासन को निर्देशित किया है कि निर्धारित शुल्क से अधिक वसूली की शिकायतों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए तथा नियमित साफ-सफाई की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। समिति ने चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसी शिकायतें मिलने पर जिम्मेदारी तय करते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

प्रबंध समिति नें सहायक अध्यापक को दिया प्रधानाचार्य का प्रभार 
संतकबीरनगर। राष्ट्रीय इण्टर कालेज बौरव्यास में प्रधानाचार्य के निलम्बन के बाद विद्यालय की प्रशासनिक व्यवस्था सुचारू बनाये रखने के लिए प्रबंध समिति नें एक सहायक अध्यापक को प्रधानाचार्य का कार्यभार सौंपा है। प्रबंध समिति के बैठक में विद्यालय के शैक्षिक एवं प्रशासनिक कार्यो को प्रभावित होने से बचाने के लिए यह निर्णय लिया गया है। समिति नें सहायक अध्यापक मुकेश शुक्ला को निर्देशित किया है कि वह विद्यालय की दैनिक व्यवस्थाओं, शिक्षण कार्य, तथा आवश्यक प्रशासनिक कार्यो का संचालन नियमानुसार सुनिश्चित करें। समिति ने कहा कि विद्यार्थियों की पढ़ाई एवं विद्यालय की व्यवस्थाओं में किसी प्रभार का व्यवधान नही आने दिया जायेगा साथ ही विद्यालय में अनुशासन साफ सफाई तथा शुल्क सम्बंधी व्यवस्थाओं पर भी विशेष ध्यान रखी जायेगी। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952